नई दिल्ली। ब्रिटेन से एक मामला सामने आ रहा है जो कि काफी दिलचस्प है। इसमें एक परिवार को घर के रिनोवेशन के दौरान खजाना मिला है। छुपा हुआ पुराना खजाना मिलने का मामला काफी दिलचस्प है। लड़की के फर्श के नीचे सोने के सिक्के मिल गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सिक्कों को नीलामी के लिए ढाई लाख पाउंड यानी दो करोड़ 28,00,000 रुपए होने की उम्मीद जताई है। इन सिक्कों को 1700और 1800 के दौरान ब्रिटेन में पाए जाने वाले अंग्रेजी सोने के सिक्के के सबसे बड़े संग्रह में से एक बताया जा रहा है, जिसमें 260 से अधिक सोने के सिक्के शामिल है।
कैसे मिला यह खजाना
रिनोवेशन कर रहे मजदूरों ने जब उस बर्तन को देखा तो उसमें सिक्के नजर आए, मुख्य द्वार पर 50 और 100 पाउंड के सिक्के थे। लंदन बेस्ड ऑक्शन हाउस स्पीक एंड सन ने बताया है कि यह सिक्के 17वीं और 18वीं सदी के दौरान इस्तेमाल किए जाते थे। सिक्के वाले बर्तन में एक ब्राजील कॉइन भी था जो 1720 के दौरान इंग्लैंड में सर्कुलेट हुआ था।
ऑक्शन हाउस के नीलामीकर्ता ग्रेगरी एडमंड ने यह कहा है कि यह एक अद्भुत और वास्तव में अप्रत्याशित खोज है। बताया गया है कि सिक्के संभवतः जोसेफ और सारा फर्नले मैस्टर्स के थे, जो कि एक व्यापारी परिवार के सदस्य थे। इस परिवार में कई मेंबर संसद सदस्य भी रहे हैं। 1600 साल के अंत और 1700 साल के दशक की शुरुआत में यह परिवार इस इलाके में भी रहा करते थे। खास बात यह भी है कि इतने प्रतिष्ठित लोगों ने अपने सोने के सिक्कों को बैंक में जमा करने के बजाए जमीन में गाड़ कर रखा था।
उस दौर में बैंक ऑफ इंग्लैंड की शुरुआत हो गई थी, लेकिन जोसेफ और सारा ने बैंक पर भरोसा ना करते हुए लकड़ी के फर्श के नीचे सिक्कों को गाड़ना ज्यादा सुरक्षित माना। अगले महीने इस खजाने की नीलामी की जाएगी जिससे लगभग 300 हजार डॉलर यानी 2.39 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद बताई गई है। इन पैसों पर किसका हक होगा, जिस घर से सिक्के मिले हैं उसका मालिकाना हक किसके पास है अभी इस बात की जानकारी नहीं है।