नई दिल्ली: Forbidden Destinations: दुनिया में बहुत सारी ऐसी जगहें हैं, जहां पर हर किसी का आना संभव नहीं हो पाता है। क्योंकि इन जगहों पर सरकार ने पाबंदी लगाई हुई है। ये जगहें काफी रहस्यमयी से भारी हुई और खतरनाक भी है। इसलिए यहां पर आना पूरी तरह मना है। अगर आप भी इन रहस्मयी जगहों के बारे में जानना चाहते है तो चलिए आपको बताते है।
1. Snake Island, Brazil
इस ब्राजील के स्नेक आइलैंड में जाने पर पाबंदी लगी हुई है। इस जगह पर गोल्डन लांसहेड्स सांपों का बसेरा है, जो कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप माने जाते हैं। इसलिए यहां पर कतई भी जाने से ब्राजील सरकार ने बैन लगा रखा है।
2. Nihau Island, UAS
यूएसए का एक है निहाउ द्वीप, यहां बाहर से लोग आ-जा नहीं सकते हैं। लेकिन आप यहां सिर्फ तभी जा सकते हैं, जब आपका कोई रिश्तेदार यहां रहता हो। अमेरिकी नौसेना के मेंबर भी इस आइलैंड पर आते जाते रहते हैं। कहा जाता है कि पर्यावरण और वन्य जीवों को बचाने के लिए यहां की सरकार ने बैन लगा रखा है।
3. Surtsey Island, Iceland
आइसलैंड में बसा हुआ यह सुरत्से आइलैंड पानी में ज्वालामुखी विस्फोट से बना हुआ है। जो 1963 से 1967 तक इसका असर भी देखने को मिला था। यहां जाने की किसी को भी इजाजत नहीं है इस जगह पर सिर्फ वैज्ञानिक लोगों को आने की इजाजत है।
4. Dannakiel (दनाकिल रेगिस्तान)
इथेपिया जगह पर स्थित दनाकिल रेगिस्तान की धरती काफी गर्म है जिसे नर्क कहा जाता है। दुनिया में कुछ महीनों के अंतराल में मौसम बदलते रहते है लेकिन यहां पूरे साल तक 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहता है। जिस कारण यहां के तालाबों का पानी हर वक्त उबलता रहता है। आपको बता दें कि यह रेगिस्तान 62,000 मील की दूरी से ज्यादा क्षेत्र तक फैला हुआ है। ऐसे में इस जगह पर रह पाना नामुमकिन है।
5. Qin Xi Huang, China
चीन में एक जगह है किन शी हुआंग जो 1974 में टेराकोटा सेना का सबसे पहली बार पता लगा था। इसके बाद चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग के मकबरे की खोज हुई। जिनका मकबरा एक पिरामिड के नीचे दफन किया गया है। जो करीब 2000 साल पुराना है, वहीं कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मकबरे में कुछ चीजें ऐसी भी मिली है, जिन्हें अभी तक सीलबंद रखा गया है।