Vastu Tips: नया साल आने में अब 4 से 5 दिन ही रह गए हैं। नए साल के अवसर पर लोग अपने घर को डेकोरेट करते हैं, साथ ही कई सारे ऐसे शोपीस लेकर आते हैं, जिससे उनका घर खूबसूरत लगे साथ ही गिफ्ट भी देते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को घर में रखना बहुत अच्छा माना गया है।
मान्यता है कि अगर आप अपने घर में इन चीजों को सजावट की तौर पर रखते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। नए साल की शुरुआत पर आपको इन चीजों को अपने घर में जरूर लेकर आनी चाहिए। आइए जानते हैं यह कौन सी चीजें हैं जिसे आप नए साल के अवसर पर लाएंगे।
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा घर में रखना बहुत शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति होती है वहां पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है, ध्यान रखें कि इस मूर्ति को उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
तुलसी का पौधा मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप नए साल में आर्थिक उन्नति चाहते हैं तो नए साल के शुरुआत के पहले ही आप घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
मोर पंख
भगवान कृष्ण को मोर पंख बहुत पसंद है कहा जाता है कि जिस घर में मोर पंख होता है, वहां खुशहाली का वास होता है साथ ही वास्तु दोष दूर होता है।
धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में धातु का कछुआ है, कहा जाता है कि यह घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है।
दक्षिणावर्ती शंख
दक्षिणावर्ती शंख को खरीदने के बाद उसे विधि पूर्वक पूजा करवा कर लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से लक्ष्मी की कृपा बरसती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)