Earthquake Update: ताइवान में भूकंप ने मचाई तबाही, इमारतें ध्वस्त, सुनामी बन सकती है आफत

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Earthquake Update: ताइवान में एक बार फिर भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि जापान के दक्षिणी हिस्सों को भी झूला की तरह हिला दिया। ताइवान में भूकंप की तीव्रता 7.5 दर्ज की गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घरों में कैद बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं आनन-फानन में बाहर निकली।

भूंकप के कारण पृथ्वी इतनी गति से हिली की तीन मीटर सुनामी के लहरों की संभावना बन गई। जापान मौसम विभाग ने भूकंप के बाद सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी है। स्थानीय समयानुसार, सुबह करीब 9 बजे से कुछ पहले भूकंप का पहला जठका महसूस किया गया, जिससे ताइवान में बड़ी बर्बादी हो गई। इमारतें, बिजली के खंभे हौ पेड़ भी जमींदोज हो गए। कई जगह इमारतें गिरने से लोग भी फंस गए। राहत बचाव कर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

एक्स पर दी बड़ी जानकारी

एक्स पर जेएमए के आपदा अकाउंट से पोस्ट कर बड़ी जानकारी साझा कर दी गई है। इतना ही नहीं लोगों के पोस्ट के जरिए चेतावनी भी जारी की गई है। पोस्ट कर लिखा कि वह तब तक इलाका न छोड़ें, जब तक कि आगे की स्थिति साफ न हो जाए। ट्वीट के अनुवाद के मुताबिक लिखा गया,’3 तारीख को 9:01 बजे तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

सुनामी बार-बार आती है। जब तक चेतावनी न हटा ली जाए, तब तक अपना सुरक्षित स्थान न छोड़ें। जेएमए के मुताबिक, ओकिनावा और मियाजोकिमा और येयामा द्वीप समूहों पर 10 फीट तक ऊंची सुनामी का खतरा बना हुआ है। अगर यहां ऐसा हुआ तो फिर बड़ी तबाही मच सकती है।

जानिए कितने साल बाद आया इतना तगड़ा भूकंप

करीब 25 साल बाद ताइवान में यह सबसे बड़ा भूकंप आया, जिससे पृथ्वी हिल गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से करीब 18 किमी दक्षिण स्थित है। कुछ अधिकारियों के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षों में यह ताइवान में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

फिलीपींस की ओर से भी सुनामी की चेतावनी दी गई है। सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उस समय भी भयंकर नुकसान हुआ था, जिसमें 2400 लोगों की जान चली गई थी। ताइवान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App