नई दिल्ली: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में पूजा करने पर कई तरह की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। जैसे कि सिंदूर, फूल, माला, नैवेद्य, फल, अक्षत, चंदन से लेकर अगरबत्ती, धूप बत्ती जलाते हैं। हमारे शास्त्रों में हर एक सामग्री को लेकर अलग-अलग महत्व बताई गई है। वहीं इनमें से कई सामग्री हमारे देवी-देवताओं से जुड़ी होती हैं। लेकिन इन सभी सामग्रियों में एक ऐसी सामग्री है जिसका उपयोग हम लगभग सभी देवी देवताओं के लिए किया करते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अगरबत्ती की। हमने आसपास और अपने घरों में करीबन हर जगह यह देखा और पाया है कि अगरबत्ती का इस्तेमाल पूजा के वक्त किया जाता है। लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी कि अगरबत्ती को सप्ताह के हर एक दिन नहीं जलाना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे आगे की वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें किन किन दिनों में अगरबत्ती को नहीं जलाना चाहिए और इस को जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानेंगे।
भूलकर भी ना जलाएं इस दिन अगरबत्ती
मंगलवार और रविवार को वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें बताया गया है कि भूल कर भी पूजा करने के दौरान अगरबत्ती ना जलाएं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में अगरबत्ती जला कर पूजा करने से हमारे घर से सुख समृद्धि गायब हो जाती है। इसी के साथ आर्थिक संबंधित समस्याओं का भी हमें सामना करना पड़ता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं अगरबत्ती बांस से बनी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार और रविवार के दिन भूलकर भी बांस को नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान के ऊपर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी के साथ आपके परिवार में मनमुटाव क्लेश जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है।
अगरबत्ती नाही जलाएं तो होगा बेहतर
वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हमारे हिंदू धर्म में बांस को संतान के प्रतीक के रूप में माना जाता है। इन्हीं कारणों की वजह से हमें बताया जाता है कि बांस को कभी भी हमें जलाना नहीं चाहिए। इसको जलाने से हमारे वंश की वृद्धि पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। साथ ही इससे पितृदोष जैसी समस्याएं भी जुरती हैं। इसीलिए हमें हमेशा हमारे धर्म गुरुओं से यह जानकारी मिलती है कि बांस से बनी अगरबत्ती को जलाने से बचना चाहिए।
भाग्य को भी ले डूबता है।
फेंगशुई के मुताबिक, बांस को जलाने से हमारे भाग्य पर काफी बुरा असर दिखता है। इसी के साथ हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जाए काफी बढ़ जाती हैं और साथ ही हमारी तरक्की पर रोक लग जाता है।
धूपबत्ती का करें इस्तेमाल अगरबत्ती की जगह
वास्तु और शास्त्रों के मुताबिक हम अपने घरों में पूजा करने के लिए अगरबत्ती की जगह पर धूप बत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इसके निर्माण में किसी भी तरह के बांस से संबंधित चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।