नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम को आते-आते हमारी डाइट में भी काफी सारे बदलाव होते हैं। कई घरों में लोग इस मौसम में दही को अपने खाने के साथ शामिल करने लग जाते हैं। आपको जानकारी दे दें दही को अपनी डाइट में शामिल करने से और रोजाना सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। बहुत सारे लोग दही की लस्सी बनाकर उपयोग करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दही में विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। घरों में जब भी हम कोई अच्छा कार्य करने निकलते हैं तो उससे पहले हमें दही चीनी खिलाई जाती है, जिससे हमारा कार्य सही से हो जाए। हमारी पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले दही के साथ चीनी खाने की परंपरा चली आ रही है।
दही के सेवन से फायदे
आपको जानकारी दे दे कि दही में काफी सारे लाभदायक बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिनके कारण से हमारा मेटाबॉलिज्म रेट अच्छा रहता है और पाचन की परेशानी से भी हमें दूर रखता है। यही नहीं दही में लैक्टिक एसिड, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी-12, बी-6, कैल्शियम और आयरन जैसे काफी सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इतने सारे लाभ होने के बाद भी डाइटिशियन कुछ चीजों का दही के साथ खाने के लिए मना करते हैं क्योंकि ऐसा करने पर हमारी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
इन चीजों का दही के साथ ना करें सेवन
हम सभी इस बात से परिचित है कि दही बनाने के लिए हमें दूध का उपयोग करना पड़ता है। डायटिशियन के मुताबिक दही और दूध को साथ में नहीं खाना चाहिए। डाइटिशियन दही को दूध के साथ ना खाने की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि ऐसा करने पर हमें एसिडिटी की बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे पेट दर्द भी होता है। यही नहीं काफी सारे हेल्थ एक्सपर्ट फलों के साथ दही का सेवन करने से भी मना करते हैं। उनका कहना है कि दही और फल में अलग-अलग प्रकार के एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो हमारे पाचन शक्ति को कमजोर कर देते हैं। साथ ही डाइटिशियन यह भी कहते हैं कि दही को किसी भी गर्म खाद्य पदार्थ के साथ उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि ये ठंडी तासीर वाली सामग्री है। इन दोनों का मिश्रण करने से हमारे दांतो में परेशानी हो सकती है। दही को शक्कर के साथ खाने के साथ-साथ कई लोग इसे नमक के साथ खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी है तो आपको दही का नमक के साथ सेवन नहीं करना है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)