Unlucky Plants : अपने घर में सुकून, शांति और हरियाली के लिए ज्यादातर लोग पेड़ पौधे लगाना पसंद करते हैं। घर में पेड़ पौधे लगाने से न सिर्फ हमे सुकून मिलता है बल्कि हम खुद को प्रकृति के करीब भी महसूस करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी पेड़ – पौधों का खास महत्व है। यदि सही तरीके से पौधे को लगाया जाये तो ये पेड़ घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना गया है। इन पौधों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ आपकी तरक्की भी रुक जाती है। घर में धन – धान्य की भी कमी होने लगती है। तो आईये जानते हैं कि घर में किन – किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़े – 40 की उम्र में करीना कपूर की तरह फिटेस्ट दिखने के लिए खाएं ये चीज, शरीर को मिलेंगे जादुई फायदे
यह भी पढ़े – 7 kg वाले इस वॉशिंग मशीन पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, केवल 3000 रुपये में लाए घर, नहीं मिलेगा ऐसा मौका
कैक्टस का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होता है। इस पौधे के आगमन से हमारे जीवन में तनाव और परेशानियां आ सकती हैं।
कपास का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपास के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। वैसे तो कपास का पौधा बेहद ही खूबसूरत होता है। लेकिन इसे घर के अंदर नहीं लगाया जा सकता। दरअसल, यह पौधा घर में तनाव का माहौल पैदा कर देता है।
बोनसाई का पौधा
वास्तु शास्त्र के हिसाब से बोनसाई पौधा आपके बिजनेस और करियर में मुश्किलें पैदा करता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)