Money Plant: मनी प्लांट भी अब तुलसी के पौधे की तरह हर घर में देखने को मिल जाता है। माना जाता है कि मनी प्लांट से घर में आर्थिक संपन्नता आती है और पैसों की तंगी दूर होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होती है, जिसके चलते लोग मनी प्लांट को अपने ड्राइंग रूम और बेडरूम में सजावट के लिए अलग-अलग जगहों पर लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट लगाया जाता है, वहां मां भगवती लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ऐसे में मनी प्लांट को लगाने के कुछ खास नियम बताए गए हैं, अगर कोई व्यक्ति मनी प्लांट लगाते वक्त इन बातों पर विशेष ध्यान नहीं देता है और नजरअंदाज करते हुए मनी प्लांट लगाता है तो उसके जीवन में बहुत सी परेशानियां बेवजह ही प्रवेश करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को कहां और कैसे लगाना चाहिए।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से सदस्यों के आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। इसके चलते खर्चे भी बढ़ते हैं और पैसे आने के जरिए को भी प्रभावित करती है।
फर्श पर बेल ना लटके वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि मनी प्लांट के पौधे के बेल को कभी भी नीचे की ओर झुकने नहीं देनी चाहिए। यह जब जमीन को छूता है तो माना जाता है कि आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे झुकने लगती है और इंसान कंगाल होने के कगार में पहुंच जाता है।
मनी प्लांट को सूखने नहीं देना चाहिए अगर घर में मनी प्लांट सूख जाए तो समझ लीजिए कि व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है और जीवन में इसका बुरा असर पड़ने वाला है। ऐसे में आप मनी प्लांट को सूखने से बचाए।
इन जगहों पर लगाएं मनी प्लांट, मनी प्लांट को कुछ खास जगह पर लगाने से बचना चाहिए, वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को आकर्षित करता है। इसलिए इसे घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए ,साथ ही वॉशरूम के पास में भी या उसके आसपास मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए।
मनी प्लांट का लेनदेन कभी भी ना करें, मनी प्लांट के किसी को देना चाहिए और ना ही किसी से लेना चाहिए यह बहुत अशुभ माना गया है इससे कुंडली में शुक्र ग्रह प्रभावित होता है जिसके चलते व्यक्ति को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है।