Dev Uthani Ekadashi 2022: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व एवं विधान बताया गया है। धर्म शास्त्र में यह कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के निद्रा अवस्था के बाद उठते हैं, इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तुलसी जी एवं शालिग्राम का विवाह कराया जाता है, शालिग्राम को विष्णु भगवान का ही एक रूप माना गया है।
इस दिन आप तुलसी माता का इस तरीके से पूजन करके और कुछ चीजों को चढ़ा कर अपने जीवन से समस्याओं को दूर कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख शांति और संपन्नता ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन चीजों को अर्पण करके भगवान की कृपा पाई जा सकती है ।
ये भी जरुर पढ़ें- कार के माइलेज की टेंशन खत्म! आ गई Petrol और Battery से चलने वाली ये धांसू कार
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ लाया मुसीबत, इन राज्यों में होगी ओले के साथ मूसलाधार बारिश
तुलसी पर चढ़ाएं चुनरी
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह होता है इस दिन तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी चढ़ाने चाहिए। चुनरी चढ़ाते वक्त इस मंत्र महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्य वर्धिनी आधी व्याधि हरा नित्यम तुलसी दम नमोस्तुते का उच्चारण करना चाहिए। कहा जाता है इस तरह तुलसी पर चुनरी चढ़ाने से माता तुलसी और भगवान शालिग्राम प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
दीपक जलाएं
शास्त्र के मुताबिक कहा जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से सुबह एवं शाम में तुलसी में घी का दीप जलाना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी में घी का दीपक जलाना चाहिए।
दूध चढ़ाना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने का भी नियम बताया गया है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी में थोड़ा कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का उच्चारण करना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी एवं विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं।
धागा अर्पण करना चाहिए
तुलसी विवाह के दिन पीले रंग का धागा शरीर के लंबाई के अनुसार लेकर 108 लगाएं और तुलसी पौधे में बांधे इस तरह अपनी मनोकामना कहें और जब मनोकामना पूरा हो जाए तो इस धागे को खोलकर जल में प्रवाहित कर लें।
लाल धागा बांधे
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में लाल रंग के कलावा धागा का बंधन करना शुभ माना गया है, कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी एवं विष्णु की कृपा मिलती है और जीवन में सुख शांति और संपन्नता आती है।