DC Vs MI VIDEO: रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में जड़ दी 6 बाउंड्री, पंत का पसीना छूटा, देखें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DC Vs MI VIDEO: आईपीएल के 17वें सीजन के अपने चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है। मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना डाले। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे।

वानखेड़े स्टेडियम में दूसरी इनिंग में यह स्कोर बनाना आसान काम नहीं है। रोहित शर्मा और ईशान किशन के अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने तो अद्भुत बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने चौंकाने वाली चुनौती पेश कर दी।

रोमारियो शेफर्ड ने कुल 10 गेंदों का सामना कर 39 रन की पारी खेली, जो हर किसी के लिए किसी के मिसाल की तरह है। उनका बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 390.00 का रहा।

रोमारियो शेफर्ड ने जड़ दिए 4 छक्के

मुंबई इंडियंस की तरफ से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने धमाल मचा दिया। उन्होंने कुल 10 गेंदों पर 39 रन ठोक डाले। आखिरी ओवर में तो उन्होंने वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आखिरी ओवर फेंक रहे एनरिक नॉर्टजे पर तीन छक्के और 3 चौके जड़कर दिल्ली कैपिटल्स का पसीना निकाल दिया।

उन्होंने चारों तरफ के शॉट लगाकर भविष्य के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए। उनकी बल्लेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडिंयस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर 49 रन बनाए। इशान किशन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।सूर्य कुमार यादव अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए।

तिलक वर्मा कोई खास बल्लेबाजी नहीं कर सके, जिन्होंने 5 गेंदों पर 6 रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने तो आज कमाल ही कर दिया। उन्होंने 10 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके जड़े।

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद खेल रहे हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App