UnLucky Plants: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु में बहुत तरह के प्लांट्स के बारे में जिक्र किया गया है। अक्सर आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किसी भी पौधे को अपने घर में लगा देते हैं। लेकिन, हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से कंगाली आती है। इतना ही नहीं घर का विनाश तक हो जाता है।
इसलिए ऐसे पौधे को लगाने से माना किया जाता है। लेकिन, कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसे ही पौधे अपने घर में देते हैं, जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वास्तु में अशुभ माना गया है। ये पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। तो आईये डालते हैं एक नजर…
बोनसाई पौधे:
वास्तु की मानें तो बोनसाई प्लांट को घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु में इस पौधे को बहुत ही अशुभ बताया गया है। ये पौधे उन्नति में बाधा बनते हैं। कहते हैं इन पौधों को घर में लगाने से आपकी नौकरी-व्यापार में तरक्की रुक जाती है।
रुई या कपास का पौधा:
कपास के पौधे को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। हालांकि, ये पौधे दिखने में तो बेहद ही खूसबूरत होते हैं। लेकिन, इन्हें घर में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। यह नकारात्मकता और कई मुसीबतों का कारण बन सकते हैं।
इमली का पेड़:
इमली के पौधे को भी वास्तु में अच्छा नहीं बताया गया है। यह पौधा आपको रातोंरात कंगाल बना सकता है। इस पौधे में नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करने की क्षमता होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)