Cyclone Biparjoy: उत्तर भारत के साथ पूरा देश इस समय चिलचिलाती गर्मी की चपेट में है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों का घूमना – फिरना भी दुश्वार हो गया है। गर्मी ने आफत मचा रखी है। बिहार, यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित सभी राज्य के लोग अब आसमान की तरफ मानसून के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं,भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय अगले 48 घंटों में और तेज होगा और अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम की बढ़ेगा। आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान, चक्रवात बिपारजॉय, 8 जून को रात 11:30 बजे गोवा के 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई के 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था। अब अगले 36 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तीव्र होगा और लगभग आगे बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने ट्वीट करके बताया की 08 जून, 2023 को 2330 घंटे IST गोवा के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 840 किमी, मुंबई के 870 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय। अगले 36 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज होना और अगले 2 दिनों में लगभग उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना।
Very severe cyclonic storm Biparjoy over eastcentral Arabian Sea at 2330 hours IST of 08th June, 2023 over about 840 km west-southwest of Goa, 870 km west-southwest of Mumbai. To intensify further gradually during next 36 hours and move nearly north-northwestwards in next 2 days. pic.twitter.com/dx6b3VAEN6
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 8, 2023
अभी मौसम विभाग ने कुछ समय पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी है कि BIPARJOY आज 0830 घंटे IST पर, मुंबई के लगभग 820 किमी WSW, पोरबंदर के 830 किमी SSW और कराची के 1120 किमी दक्षिण में स्थित है। मौसम विभाग ने लोग समुद्र में थे उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी गई थी।
A. VSCS BIPARJOY lay centered at 0830 hours IST today, about 820 km WSW of Mumbai, 830 km SSW of Porbandar and 1120 km S of Karachi. To intensify during next 36 hrs.
B. A LPA formed over NE Bay of Bengal off Myanmar coast at 0830IST of today. To become a WML during next 24 hours pic.twitter.com/uSSG1DtnOF— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 9, 2023
कर्नाटक, केरल में भारी बारिश होने की संभावना:-
आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, “9 और 10 तारीख को अंडमान और निकोबार में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि 9-13 के दौरान केरल में और 9-11 के दौरान लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों में उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।