नई दिल्ली: Cleaning Ideas:  जब भी हम किचन कुछ अच्छे और स्वादिष्ट पकवान बनाने के लिए जाते है तो पकौड़ी या पुड़ी जैसे व्यंजनों को निकालने के लिए झारा का उपयोग   किया जाता है। इसके अलावा रोटी या परांठे को पलटने के लिए चिमटे का उपयोग किया जाता है। जिस वजह से इनपर गंद जम जाता है और हम रोजाना इसे साफ भी नहीं कर पाते है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आज हम आपको आसान तरीके बताने जा रहे है जिसे आप आराम से साफ कर सकते है। चलिए जानें कैसे?

सफाई के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

• डिशवॉश लिक्विड
• सिरका
• बेकिंग सोडा
• कास्टिक सोडा
• तार स्क्रबर
• सॉफ्ट स्क्रबर

कैसे करें चिमटा और झारा की सफाई

झारा और चिमटा को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े भगोने में पानी को गर्म करना है। फिर इन गर्म पानी में डिशवॉश लिक्विड, सिरका, बेकिंग सोडा, कास्टिक सोडा डालकर मिक्स करें और इन चिपचिपे चिमटे और झारे को 15 मिनट के लिए डालकर उबाल दें। फिर ठंडा होने के बाद इसकी बची हुई गंदगी को साफ करने के लिए आपको एक पेस्ट तैयार करना होगा।

• सबसे पहले आपको एक छोटी कटोरी लेनी है। जिसमें एक चम्मच कास्टिक सोडा, बेकिंग सोडा, डिशवॉश लिक्विड और सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं।

• अब इसमें चिमटा और झारा डुबोकर छोड़ दें।

• 15 मिनट बाद इसे स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें।

यदि इतने में भी लगी तेल मसाले की गंदगी साफ नहीं होती है, तो इस प्रोसेस को दो चार हफ्ते करें। इसके बाद आपको खुद ही रिजल्ट देखने को मिल जाएगा। बाकी इस ट्रिक से आप जले हुए और काले बर्तनों को भी साफ कर चमका सकते है। इससे आपके किचन में चार चांद लग जाएंगे और आप कोई भी स्वादिष्ट व्यंजन बना सकेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 3 साल का अनुभव प्राप्त है। TV100 न्यूज चैनल से करियर की...