Chandrayaan 3 Moon Landing Updates: भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैडिंग कर चुका है। लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसरो से कमांड मिलते ही चांद की सतह पर चलेगा। भारत के तीसरे चंद्र मिशन ने एक लंबा सफर तय किया है।
इसरो का विक्रम लैंडर मॉड्यूल आज शाम करीब 6:04 बजे चंद्रमा पर उतर गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मिशन की सफलता के लिए अंतिम 15 से 20 मिनट बेहद महत्वपूर्ण रहा है।
देश और दुनिया भर में भारतीय आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आये। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
लोगों ने मस्जिदों में दुआ भी मांगी। चंद्रयान 2 से सबक लेकर इसरो वैज्ञानिकों ने मिशन 3 को कामयाब बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने का कारनामा कर दुनिया में पहला देश बन गया, जबकि चांद पर पहुंचने वाला चौथे मुल्क में शामिल हो गया। इससे पहले, अमेरिका, चीन और रूस ही अपने चंद्रयान उतार सके हैं।
जानिए चंद्रयान-3 में आया कितना खर्च
चंद्रयान मिशन 2 से बहुत कुछ सिखकर इसरो ने नया कारनामा करने की ठान रखी थी, जिसे लेकर काफी उत्साह था। भारत ने इसे 14 जुलाई को लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3) रॉकेट के जरिए 600 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। साथ ही तहत चंद्रयान 41 दिन की अपनी यात्रा में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।