Chandra Grahan Time Today Night: जानिए किस शहर में आज कितने बजे दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

Avatar photo

By

Timesbull

नई दिल्ली, Chandra Grahan Time Today Night आज यानी 28 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लगने जा रहा है। अब चंद्र ग्रहण लगने में महज कुछ ही घंटे बाकी हैं। साल का आखिरी ग्रहण इस बार भारत में भी नजर आने वाला है।

यह आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) शरद पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। हालांकि, सूतक काल शुरू हो गया है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है।

भारत के अलावा ग्रहण एशिया, रूस, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका और ओशिनिया सही कई देशों में नजर आयेगा। इसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट तक है। आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता है। इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण (bharat me najar aayega Chandra Grahan)

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। भारत की बात करें तो दिल्‍ली, गुवाहटी, जयपुर, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, रेवाड़ी, उदयपुर, भोपाल सहित कई राज्यों में नजर आने वाला है।

कब से कब तक देख सकेंगे चंद्र ग्रहण (kab se kab tak najar aayega Chandra Grahan)
ज्योतिषाचार्य की मानें तो भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत शनिवार 28 अक्टूबर को रात 11 बजकर 31 मिनट के कुछ बाद होगी, जिसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। सूतक काल दोपहर 4:05 मिनट आज यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

ग्रहण की अवधि (Chandra Grahan ka samay)
उपछाया ग्रहण आरंभ 28 अक्‍टूबर 11 बजकर 31 मिनट से
आंशिक ग्रहण की शरूआत 29 अक्‍टूबर 01:05:25 से
अधिकतम ग्रहण 29 अक्‍टूबर 01:44:05 से
उपछाया ग्रहण समाप्‍त 3 बजकर 56 मिनट पर

मुंबई में कितने बजे नजर आएगा चन्द्र ग्रहण?

मुंबई में आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत 28 अक्टूबर शनिवार की रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और 2 बजकर 22 मिनट में खत्म हो जाएगी।

दिल्ली में इतने बजे देखें चंद्र ग्रहण 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आंशिक चंद्र ग्रहण आज रात 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 2 बजकर 22 मिनट पर होगा।

यूपी में कब नजर आएगा चंद्र ग्रहण 

यूपी में आज यानी 28 अक्टूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 22 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण खत्म होगा।

37 साल बाद शरद पूर्णिमा पर लगने रहा चंद्र ग्रहण
37 साल बाद शरद पूर्णिमा पर ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा रहा है। ये ग्रहण इस बार भारत में भी नजर आएगा।

कैसे देखें चंद्र ग्रहण 

चंद्र ग्रहण को किसी भी खास तरह के यंत्र या फिर चश्मे के बिना नहीं देखा जा सकता है। यदि आपके पास छोटा सा टेलीस्कोप है, तो आपको साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण नजर आ जायेगा।

शुभ काम करना है वर्जित

शास्त्रों के मुताबिक, सूतक काल शुरू होने के बाद नए या शुभ काम नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

Timesbull के बारे में
Avatar photo
Timesbull As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to deliver insightful and engaging content that resonates with readers. Whether I'm delving into the intricacies of technology, exploring the latest developments in science, or analyzing current events shaping our world, my goal is to provide readers with thought-provoking perspectives and valuable information. With a commitment to accuracy and clarity, I endeavor to make complex topics accessible to a broad audience, fostering understanding and sparking meaningful conversations. My writing is characterized by meticulous research, balanced analysis, and a dedication to journalistic integrity. I take pride in crafting articles that inform, educate, and inspire readers to delve deeper into the subjects that matter most. Through my work with TimesBull, I aim to contribute to a platform that values quality journalism and fosters a community of curious minds. I am honored to be a part of this esteemed publication and look forward to continuing to share stories that inform, entertain, and enrich the lives of our readers. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App