Chaitra Navratri 2024: चैत नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्यों है खास? क्या है इस नवरात्रि का विशेष संयोग

Avatar photo

By

Priyanka Singh

Chaitra Navratri 2024: सजने वाला है मां दुर्गा का दरबार, जी हाँ मां दुर्गा की भक्ति का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है, ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में 9 दिन माता की व्रत पूजन बहुत फलदाई होते हैं।

लेकिन इस बार चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी और महानवमी बेहद ही खास होने वाला है आईए जानते हैं ऐसा कौन सा संयोग बन रहा है जिससे इस बार का अष्टमी और नवमी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानिए चैत्र नवरात्रि की शुभ मुहूर्त

9 अप्रैल 2024 से माता का आगमन होने जा रहा है, हिंदू धर्म में हिंदी कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथि प्रतिपदा से चैती नवरात्रि की शुरुआत होती है. जिसमे पहले दिन कलशस्थापना के साथ नवरात्रि के पूरे 9 दिन देवी माता की नौ शक्तियों की पूजा होती है और चैत्र नवरात्रि का हर दिन बेहद ही महत्वपूर्ण होता है लेकिन आखिरी दिन सप्तमी महाष्टमी और महानवमी भक्तों के लिए विशेष माना जाता है।

इस शुभ संयोग का ले भरपूर लाभ

आपको बता दे की कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 6:02 से लेकर सुबह 10:16 तक है यानी इस बीच चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है और इसी बीच कलश स्थापना की मुहूर्त है वही सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक मां इस बार घोड़े पर सवार होकर भक्तों के पास आ रही है।

वही बात अब चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी की करें तो 16 अप्रैल 2024 को नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा होती है चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 15 अप्रैल 2024 को दोपहर 12:11 और 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 1:30 तक यह मुहूर्त रहेगा। इसमें सबसे खास मुहूर्त सुबह का मुहूर्त 9:08 से दोपहर 1:58 तक का है और इसके बाद रात 8 बजकर 9:34 तक भी विशेष मुहूर्त रहेगा।

जाने क्यों है इस बार की नवरात्र बेहद खास

वहीं अगर इस चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की महत्व का बात करें तो चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर कुलदेवी पूजन कन्या भोग और हवन कर नवरात्रि के 9 दिन की पूजा व्रत संपन्न किए जाते हैं और कहा जाता है कि नवरात्र के 9 दिन ना कर पाए हो उन्हें आखिरी के दो दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से पूरी नवरात्रि में किए गए अनुष्ठान के समान फल मिलता है ना 2 दिन में माता की आराधना करने वालों को सुख शक्ति तेज बल और आत्मविश्वास के साथ ऊर्जा में वृद्धि होती है चैत्र नवरात्रि की महा नवमी पर रामनवमी यानी श्री राम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है और इसलिए ये बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है.

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App