नई दिल्ली: Anganwadi Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने बेरोजगारी खत्म करने की ठान ली है। जिससे एक के बाद में एक भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जा रही है। वही उत्तर प्रदेश सरकार नए साल पर तकरीबन 52,000 ग्रामीण महिलाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत बाल विकास पुष्टाहार विभाग (Child Development Nutrition Department) की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi Recruitment 2023) की 52,001 पदों पर भर्ती के बारे में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वीकृत हैं जिसमें लगभग 52 हजार पद रिटायरमेंट या अन्य वजहों से खाली हैं। इसके अलावा नौकरी छोड़ देने पर कई पद खाली चल रहे हैं। जिससे बताया जा रहा है कि, तमाम जिलों में एक-एक महिला कार्यकर्ता हैं, तो कई जगहों पर एक ही कार्यकर्ता पर कई केंद्रों की जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि, 2012 के बाद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर भर्ती नहीं हुई है। पहले इस भर्ती की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल हुआ करती थी, लेकिन पिछले साल संशोधन होकर शैक्षिक योग्यता इंटर पास कर दी गई है। जल्द ही इन पदों पर शासन की स्वीकृति मिलने पर भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। ऐसे में लाखों महिलाएं जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो यहां पर बताए गए जरुरी दस्तावेज को पहले से तैयार कर लें, जिससे भर्ती होने पर जल्द से जल्द अप्लाई कर सकें।
Anganwadi Recruitment 2023 में इतने पदों पर होगी भर्ती
हाल ही जारी हुए एक नोटिफिकेशन के तहत आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर और सुपरवाइजर के 52000 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें केवल राज्य की सभी देशी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होगा।
Anganwadi Recruitment 2023 के लिए जरुरी दस्तावेज
- दसवीं का मार्कशीट
- इंटर का मार्कशीट
- हाल का आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज
- मोबाइल नंबर