BSEB 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से ऐसे करें चेक, तरीका आसान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

BSEB 12th Result 2024: अगर आपका बच्चा बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का विद्यार्थी है तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए अब जल्द ही किसी भी दिन बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रही है। रिजल्ट के लिए बिहार विद्यालय समिति ने भी कमर कस ली है।

होली से पहले 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अपने नंबर चेक करने के लिए आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आप आराम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आधिकारिक रूप से तो 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 24 मार्च 2024 तक का दावा किया जा रहा है।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इतने विद्यार्थी हुए शामिल

बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाली छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब किसी भी दिन खत्म हो सकता है। बोर्ड की तरफ से जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाएगा, जिसे आप आराम से आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इससे आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

बोर्ड रिजल्ट की जानकारी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देगा, जिसमें राज्य के टॉपर्स सहित तमाम जानकारी उपलब्ध कराएगा। आप ऑफिशियल साइट से अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

इस बर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 13.18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।

यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको 12वीं रिजल्ट बिहार बोर्ड 2024 लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी। यहां नया पेज ओपन होगा।
यहां अपना बिहार बोर्ड क्लास 12 2024 रोल नंबर दर्ज करना होगा। दूसरे कॉलम में मांगी गई जानकारी जैसे-जन्म तिथि और पासवर्ड भरें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आसानी से दिख जाएगा। इसे सेव/डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी।
फिर आप अपना रिजल्ट का प्रिंट निकालकर रख लें।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App