नई दिल्ली- आमेट उपखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी आमेट मंडल ग्रामीण मंडल और नगर मंडल के संयुक्त टीम ने नगर के गाली चेंबर में कांग्रेस सरकार के विरोध में बैठक का आयोजन किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी चंद्र सिंह कोठारी ने कहा कि राजस्थान की सरकार में भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है दलित आदिवासी का लूटा स्वाभिमान अपराध बेलगाम पेपर लीक से युवा परेशान बदहाल होता है। और किसान हमारा परेशान और प्रताड़ित हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि बहन बेटियों का अपमान रुका विकास जन जन परेशान तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस सरकार के कुशासन को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस कड़ी में पूर्व राज्य सिंचाई मंत्री और वर्तमान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का शासन जनता के साथ छल कपट कर धोखाधड़ी करने वाला शासन है। आज राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर 1 पर है। गहलोत सरकार के 5 साल में 10 लाख से ज्यादा अपराधिक घटनाएं हुई आज प्रदेश के शहरों में हर महीने में से एक युवा बेरोजगार है। सांप्रदायिक दंगों की क्षमता 10 गुना बढ़ चुकी है।
बैठक के बाद नहीं सहेगा राजस्थान रोड शो का आयोजन किया गया। जो गांधी चेंबर से होता हुआ बस स्टैंड लक्ष्मी बाजार सब्जी मंडी भीलवाड़ा रोड बैंक रोड पहुंचा।
जहां से वापस बस स्टैंड पहुंचा जहां पर गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथी कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विक्रम सिंह और नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गहलोत सरकार के कुशासन के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। जिसमें बस स्टैंड पर आमजन से कुशासन के खिलाफ हस्ताक्षर करवाए गए।