नई दिल्लीः भैया मानसून सत्र चल रहा है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी उम्मीदें हैं। केंद्र सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी के साथ-साथ अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी खाते में डालने जा रही है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। इस बार भी डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल कर्मचारियों के लिए एक वरदान की तरह काम करेगी। दोनों का गिफ्ट का लाभ करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को होगा। दूसरी ओर सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन समाचारों में यह दावा लगातार किया जा रहा है।
डीए बढ़कर हो जाएगा इतने फीसदी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्माचरियों और पेंशनधारकों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार सालाना केंद्रीय कर्माचरियों के डीए में सालाना दो बार इजाफा करती है, जिसकी दरें 1 जनवरी और एक जुलाई से प्रभावी की जाती हैं। अब अगर डीए में इजाफा होता है तो इसकी दरें 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी। इससे पहले मार्च महीने में डीए बढ़ाने का फैसला लिया गया था, जिसकी दरें 1 जनवरी से लागू की गई थी।
डीए एरियर पर आया ताजा अपडेट
केंद्र सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 18 महीने का डीए एरियर खाते में भेजने जा रही है, जिसका फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को होना संभव माना जा रहा है। कर्मचारी वर्ग काफी दिनों से डीए एरियर की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी अंतिम मुहर नहीं लगाई है। अगले साल शुरू में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले सरकार कर्मचारियों वर्ग को यह सौगात दे सकती है।