Bihar Board: 1 मिनट की हुई देरी… नहीं मिला प्रवेश, पत्थर बरसाए, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मचा कोहराम

Avatar photo

By

Priyanka Singh

Bihar 12th Board Exam 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है। परीक्षा 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, राज्य के 38 जिलों में 1,523 केंद्र बनाए गये हैं।

सालभर से बोर्ड परीक्षा की जीतोड़ मेहनत कर रहे स्टूडेंट्स के लिए इम्तिहान की घड़ी आ गई है। लेकिन, एक साथ से परीक्षा की तैयारियां कर रहे कुछ छात्रों की बोर्ड परीक्षा छूट गई, छात्रों का एग्जाम सेंटर के रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

यह घटना मधेपुरा और कैमूर जिले से सामने आ रही है। जहां 1 मिनट की देरी से पहुंचने पर एग्जाम सेंटर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद छात्र और अभिभावकों ने मधेपुरा की सड़कों पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों पर लाठीचार्ज कर दिया।

देर से पहुंचे छात्रों का हंगामा

दरअसल, बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाएं 12 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में ली जा रही है- पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02 बजे से शाम 5:15 बजे तक जारी रहेगी।

आज यनि 1 फरवरी को पहली शिफ्ट में बायोलॉजी, फिलॉसफी का पेपर लिया गया है और अब दूसरी शिफ्ट में इकोनॉमिक्स का एग्जाम चल रहा है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

लेकिन, आज पहले शिफ्ट में कुछ बच्चे 1 मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, जिसकी वजह से उन्हें गेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सेंट्रर पर छात्रों को अच्छे से चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। एडमिट कार्ड से चेहरे को मिलाया जा रहा है। सेंटर के बाहर काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है।

भागलपुर : देर से पहुंची छात्राओं को रोका गेट पर

भागलपुर शहर के क्राइस्ट चर्च गर्ल्स हाई स्कूल में 9:02 पर सुल्तानगंज के मुरारका कॉलेज की छात्राएं पहुंची थीं। लेकिन, उन्हें गेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद अक्रोशित छात्राओं ने स्कूल के गेट को पत्थर से तोड़ने का प्रयास किया गया। छात्राओं ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया है। कुछ छात्र दीवार फांदकर अंदर चली गईं। हालांकि, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली।

कैमूर जिले में भी इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है, जहां मोहनिया शहर में 6 केंद्र बनाया गया है। यहां देरी से आने की वजह से 10 छात्राओं की परीक्षा छूट गई, उन्हें केंद्र के अंदर नहीं आने दिया। छात्राएं रोती बिलखती रहीं, लेकिन उन्हें प्रवेश करने नहीं दिया।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App