नई दिल्ली- महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष रहे अजित पवार ने राजभवन में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है वहीं एनसीपी को तोड़कर अपने समर्थक विधायकों के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए है। दिलचस्प बात यह रही कि महाराष्ट्र की राजनीति खासकर एनसीपी टूटने की कगार पर है और पार्टी सुप्रीमो शरद पावर मुंबई में नहीं है।
NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।#MaharashtraPolitics pic.twitter.com/9NxKwKkMd5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा गर्म हो गया है। चारों तरफ हाल-चाल ही हलचल नजर आ रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अजीत पावर पार्टी से बगावत कर आज रविवार को एकनाथ सिद्दे शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली एनडीए सरकार में शामिल हो गए है।
NCP नेता दिलीप पाटिन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Iyydn9PfMu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
इससे पहले अजीत पावर ने पार्टी नेताओं संग अपने आवास पर एक बड़ी बैठक की थी और सिर्फ राज्यपाल से मिलने भी पहुंचे थे। इधर प्रदेश में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी हुई सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है। अजित पावर नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
NCP नेता धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/LWBemgGsjj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
राज्यपाल से मिलने पहुंचे एनसीपी नेता के साथ पार्टी के 16 विधायक भी साथ में थे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहले से ही राजभवन में मौजूद थे अजित पावर के सीधे सरकार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी जो कि डिप्टी सीएम के तौर पर उनके शपथ लेने के साथ ही खत्म हो गई।
NCP नेता धर्माराव ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/xuskVGNIHf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
दरअसल कुछ दिनों पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन समर्थकों की की मांग के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लिया बात नहीं शरद पावर ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। जिसके बाद से ही अजित पावर नाराज चल रहे थे। लेकिन अब उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए नेता प्रतिपक्ष का पद से इस्तीफा देकर महाराष्ट्र की शिव से देख सरकार को समर्थन दे दिया है जिसके बाद उन्हें सरकार में उप मुख्यमंत्री बना दिया गया अजित पावर के साथ उनके समर्थक 9 विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है।
NCP नेता हसन मुश्रीफ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Etpst9ssHu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023