नई दिल्ली- सीमा हैदर एक ऐसा नाम है जो बीते कई महीनों से सुर्खियां बटोर रहा है। अपने ग्रेटर नोएडा निवासी प्रेमी सचिन की खातिर पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत से चार बच्चों के साथ सीमा हैदर की बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिकल तक ऑफर मिल रहे हैं। अब सवाल यह उठता है। कि आखिरकार यह सब चीजें क्यों हो रहे हैं। दरअसल एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरबीआई की ओर से सीमा हैदर को चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था। मगर अब इस मामले में अलग-अलग बयानबाजी निकल कर सामने आ रही है।
खुद अठावले ने इनकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सीमा हैदर को चुनाव नहीं लड़ जाएगी उन्होंने कहा कि अगर टिकट देना ही है। तो सीमा को हम इंडिया से पाकिस्तान जाने का टिकट देंगे।
न्यूज़ एजेंसी एएफपी से बातचीत करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि सीमा हैदर से हमारी पार्टी का कोई संबंध नहीं वह इतने बच्चों को लेकर इंडिया आ गई मुझे लगता है। कि सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है किशोर मासूम ने बिना पूछे इस तरह का स्टेटमेंट दे दिया है सीमा हैदर को पार्टी में लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता है उनको अगर टिकट देना ही है। तो इंडिया से पाकिस्तान जाने का टिकट देंगे पार्टी का टिकट देने का सवाल नहीं उठता है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मासूम किशोर ने कहा था सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है। और भारत आई है अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा को क्लीन चिट मिलती है। तो उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाती है तो सीमा को पार्टी में स्वागत किया जाएगा बाबा साहब का कानून बना हुआ है। जिसको भारत की नागरिकता है वह कभी भी चुनाव लड़ सकता है।
मासूम ने आगे कहा अभी तक की जांच में उनके ऊपर कोई दोष सिद्ध नहीं हुआ है। अगर उन्हें सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिलती है। तो निश्चित रूप से हम उन्हें प्रवक्ता भी बनाएंगे और अगर भारत की नागरिकता मिल जाती है। तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव चिन्ह पर उन्हें चुनाव भी लड़ पाएंगे वह 2024 में भी चुनाव लड़ सकती हैं बस शर्त यह है। कि उनको नागरिकता मिलने चाहिए। अभी उनसे मिलने के लिए मेरी बात हुई है।