नई दिल्ली। पैकेट फूड में अक्सर रेड और ग्रीन कलर के साइन होते हैं, जिससे लोग वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन फूड का पता लगाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग होते हैं, जो नॉनवेज को वेजिटेरियन समझ कर खा जाते हैं। यह फूड ऐसे हैं, जिसे देखकर आपको नहीं पता चलेगा कि यह नॉनवेज है।
ऐसे में आज हम आपको इन फूड के बारे में बताएंगे भले ही यह आपको वेज जैसा लगेगा लेकिन यह असली में नॉन वेज फूड होते हैं। नॉनवेज फूड को सभी कोई खा सकते हैं, जो नॉनवेज लवर है या जो नॉनवेज खाना पसंद करते हैं। लेकिन जो लोग प्योर वेज हैं और जिन्हें यह नहीं पता है कि यह नॉनवेज खाना है तो वह ऐसे जान सकते हैं कि कौन सा फूड प्रोडक्ट नॉनवेज है और कौन सा वेज है।
मार्शमैलो
नॉनवेज मार्शमैलो इतना साफ होता है कि मुंह में जाने के बाद घूल जाता है। ऐसे में लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं। मार्शमैलो की मांग भी काफी तेजी से बढ़ी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक नॉनवेज फूड प्रोडक्ट है। मार्शमैलो को बनाने में पानी चीनी और जिलेटिन का प्रयोग किया जाता है। जिलेटिन शाकाहारी नहीं बल्कि नॉनवेज है।
जेली
बच्चों की फेवरेट जेली नॉनवेज है, बच्चों को पसंद आने वाली जेली भी नॉनवेज में ही शामिल है। ऑरेंज, स्ट्रौबरी और मैंगो फ्लेवर में मिलने वाली जेली फ्रूट से नहीं बल्कि जिलेटिन से बनाई जाती है, जो कि एक नॉनवेज फूड प्रोडक्ट है जो कि एनिमल के पेट से बनाया जाता है।
टॉर्टिला होता है नॉन वेज
पिज्जा हट में या डोमिनोज में टॉर्टिला ब्रेड में मिलने वाला टैकोज भी नॉन-वेज है. बता दें कि यह एक तरह की रोटी है जो मैक्सिको में बहुत ज्यादा फेमस है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह एक नॉन-वेज फूड है. दरअसल, टॉर्टिला को बनाने में लार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक एनिमल फैट होता है. हालांकि, सभी टॉर्टिला ब्रेड नॉन-वेज नहीं होते तो जब भी आप इसे खाएं, तब पहले कंफर्म कर लें कि आप वेज खा रहे हैं या नॉन-वेज.
टॉर्टिला है नॉन वेज
टॉर्टिला पिज्जा हट में या डोमिनोज में टॉर्टिला ब्रेड में मिलने वाला टैकोज नॉन-वेज होता है। ये एक तरह की रोटी होती है जो कि मेक्सिको में बहुत लोकप्रिय है। आपको बता दें कि यह एक नॉनवेज फूड को बनाते वक्त लॉर्ड का इस्तेमाल किया जाता है यह एक ऐनिमल फैट है जो कि नॉनवेज है। टॉर्टिला नॉनवेज नहीं होते हैं। जब भी आप इसे खाएं तब एक बार कंफर्म करें कि यह वेज है या नॉनवेज है
वेजिटेबल सूप
अक्सर लोग पीने शौक रखते हैं लेकिन आपको बता दें कि वेजिटेबल सूप हमारे वेज फूड के लिस्ट में शामिल नहीं है। कई बार वेजिटेबल सूप गाढ़ा होने के कारण इसमें चिकन ब्रोथ का इस्तेमाल किया जाता है इसके अलावा कई सूप को बनाने में फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, अगर आप बाहर सूप पी रहे हैं तो आप कंफर्म जरूर करें कि यह प्योर वेज है या नॉनवेज।