नई दिल्लीः केंद्र व राज्य सरकारें अब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बडे़-बड़े कदम उठा रही है, जिनका मकसद हर किसी को रोजगार देना है। अगर आपके घर में कोई पढ़ी-लिखी महिला है तो फिर अब बल्ले-बल्ले होने जा रही है, जिनके लिए सरकार नए-नए तरीके चला रही है। अब महिलाओं के लिए सरकार बंपर पदों भर्तियां करने जा रही हैं, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी में कई हजार पदों पर भर्तियां निकालने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार ने आंगनवाड़ी में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों पर भर्तियां निकालने का आधिकारिक रूप से तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें
आंगनवाड़ी में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों पर बंपर भर्तियां निकालने जा रही है, जिसका मकसद रोजगार देना है। यूपी सरकार की ओर से भर्तियों का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि करीब 10,000 पदों पर भर्तियां होनी संभव है।
आवेदन करने के लिए उम्र को लेकर कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं, जिसके लिए महिला की मिनिमम आयु 21 साल और मैक्सिमम 40 साल होना बहुत ही जरूरी है। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के पद पर आवेदन करने की सोच रहे हैं तो 12वीं पास होना बहुत ही आवश्यक है। सरकार जल्द ही नोटिफिकेश जारी कर सकती है, जिसके बाद आवेदन करने का काम शुरू होगा।
जानिए सरकार कब तक जारी करेगी अधिसूचनना
यूपी की योगी सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी करेगी, जिसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार महिलाओं के लिए नए-नए मिशन चला रही है, जिसका मकसद आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करना है। Timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर इसे पब्लिश किया है।