नई दिल्ली। गुरुवार देर रात हरियाणा के अंबाला में एक भयानक सड़क हादसा के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हाहाकार मचा गया। अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जबकि 7 लोगों की मौत बताई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 7 लोगों ने अपना जान गवां दिया। मृतकों में एक छह महीने की बच्ची और एक दंपती भी शामिल है। घायलों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए
बताया जा रहा है कि मिनी बस में सवार सभी लोग बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश से कटड़ा वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए राहगीरों ने घायलों को वाहनों के मलबे से कैसे भी करके बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
मृतकों की पहचान
सोनीपत के जखोली निवासी: विनोद (52)
यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के: मनोज (42)
यूपी के हसनपुर के: बुजुर्ग महेर चंद
यूपी के ककौड़ निवासी: 46 वर्षीय सतबीर
छह माह की बच्ची
एक दंपती
कैसी है घायलों की स्थिति
इस हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार मोहड़ा के पास स्थित आदेश अस्पताल और अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। दो-तीन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है
पुलिस की जांच पड़ताल जारी
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा की खामियों को उजागर करता है। सरकार को सड़क सुरक्षा के नियमों को सख्ती से लागू करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।