नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। इस बीच बीजेपी की नजरें विपक्ष को कमजोर करने और नए इंडिया गठबंधन को कमजोर करने मैं दिमाग लगा रही है। इसी क्रम में सोमवार को सपा आरएलडी समेत कई विपक्षी दलों के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया इस पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद एक ट्वीट किया सपा चीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा कुछ लोग चले गए 2000 नोट के तरह। आपको बता दें कि अखिलेश यादव हमेसा नोटबंदी के फैसले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते रहे है। अखिलेश के इस ट्वीट को यहां नीचे देखा जा सकता है।
कुछ लोग चले गये 2000 के नोट की तरह…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 24, 2023
आपको बता दें कि बीजेपी ने विपक्षी दलों के पूर्व मंत्री पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत कई प्रमुख नेताओं को उनके समर्थन समेत पार्टी में शामिल कराया भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने सोमवार को बताया कि पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने राष्ट्रीय लोकदल आरएलटी छोड़कर आए पूर्व सांसद राजपाल सैनी समाजवादी पार्टी छोड़कर आएं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी सपा के पूर्व सांसद अंशुल वर्मा सपा की पूर्व विधायक सुषमा पटेल समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
वाराणसी में लोकसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी डालनी यादव पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर पूर्व विधायक गुलाब सरोज समेत एक दर्जन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।
बता दे कि सोमवार को भाजपा में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से आते हैं अभी हाल ही में प्रमुख ओबीसी नेताओं वेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने और पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सत्तापक्ष की ओर से विपक्ष को तगड़ा झटका माना जा रहा है।
आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय लखनऊ में मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, मा0 प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी एवं मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित विभिन्न वरिष्ठ गणमान्य जनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण… pic.twitter.com/ctW18Vb8wl
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 24, 2023
आपको बता दें कि पिछले दिनों बेंगलुरु की बैठक में विपक्षी दलों ने अपने नए इंडिया का ऐलान किया था यूपी से सपा चीफ अखिलेश यादव और आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी इस बैठक में शामिल हुए थे अब माना जा रहा है कि यूपी से सपा आरएलटी संघ कांग्रेस का गठबंधन पक्का है हालांकि यह भी चर्चा है कि इस पर गठबंधन का के लिए सीट शेयरिंग असल बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती का रूप आने वाला वक्त ही तय करेगा इस पर भी बहुत कुछ तक होगा इस बीच बीजेपी विपक्ष को कमजोर करने के लिए अपने मिशन में जुटी हुई है।