नई दिल्ली- मणिपुर हिंसा की घटना को लेकर संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद संजय सिंह के धरने का आज यानी गुरुवार चौथा दिन है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव संसद भवन परिसर में संजय सिंह से मिलने पहुंचे यहां उन्होंने जमकर सत्ताधारी भाजपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि भारत ने नफरत फैलाई और बीजेपी की वोट की राजनीति की वजह से मणिपुर में हिंसा हुई है।
उन्होंने आगे कहा मैं संजय सिंह जी और उन तमाम सांसदों का समर्थन करता हूं जो मणिपुर की घटना पर बहस चाहते हैं।बीजेपी के लोग जब हर बात पर बोलते हैं। तो मणिपुर की घटना हुई उस पर भी कहना चाहिए।
अखिलेश ने आगे कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है। सरकार को सब पता है सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। कोई भी शर्म आ जाए क्या बेटियों को नंगा घुमाया जाएगा देश की दो तिहाई जनता इन्हें हटाना चाहती है। इसलिए इतनी घबराहट है।
सपा चीफ ने आगे कहा भाजपा की तरफ से यह बात आ रही है। कि अर्थव्यवस्था में हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि अर्थव्यवस्था में नंबर पर पहुंचने से देश में नारियों और बेटियों का यह सम्मान होगा। ? मणिपुर की घटना ने सबको बात करने के लिए मजबूर किया है। इसके लिए सदन से बेहतर कौन सी जगह है। वहां क्या हो रहा है। सब सरकार को पता होगा। अगर सब पता होते ही हुए सरकार ने सब देखा है। तो सरकार को सत्ता में नहीं रहना चाहिए।
इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को मेरठ में दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं है। बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगा यादव ने कहा इंडिया का मतलब है। कि हम सब को छोड़कर चलना चाहते हैं। सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं। हमारी मिली-जुली संस्कृति हमारे भाईचारे का संदेश है। इंडिया का मतलब यह है। कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे तो फिर से भाजपा को किस बात से घबराहट है।
अब लगातार नजर बनी हुई है। कि आखिरकार सत्ताधारी भाजपा का यह मौका देती है। कि सदन में बहस हो और जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के साल तक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद के बाहर बैठे इसको लेकर कब पुरवाई होती है। लगातार इस पर नजर बनी हुई है।