नई दिल्ली- जब राहुल ने बाइक की सर्विस कर ली। तो मैकेनिक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो मैकेनिक नहीं है। जो गाड़ी में काम नहीं करता उसको यह नहीं मालूम होता। कि गाड़ी को ठीक होने में क्या लगता है। कितनी मुश्किल होती मैं बस वही समझना चाहता था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में करोल बाग में मैकेनिक मार्केट में गए थे। वहां उन्होंने मैकेनिक से बात की थी। और खुद बाइक की सर्विस भी की थी। इसके साथ ही उन्होंने दुकानों पर काम कर रहे लोगों से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछा था इसका वीडियो अब जारी किया गया है। करोल बाग में राहुल गांधी जब बाइक की सर्विसिंग कर रहे थे तो एक मैकेनिक ने उनसे पूछा कि आप शादी कब कर रहे हैं राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा कि जल्द हो जाएगी। राहुल ने मैकेनिक से पलटते हुए पूछा कि तुम्हारी शादी हो गई तो उसने कहा की पापा लड़की देखने के लिए कहा है अभी सैलरी कम है महीने का 14- 15 हजार कमा पाते हैं। इतने में घर परिवार कैसे चला पाएंगे वहीं बैठे हुए एक मैकेनिक ने कहा कि शादी तो आपका पर्सनल डिसीजन है आप करना चाहे तो करें ना करना चाहे तो ना करें।
जब राहुल ने बाइक सर्विस कर ली तो मैकेनिक से बात करते हुए कहा कि जो मैकेनिक नहीं है जो गाड़ी का काम नहीं करता उसको यह नहीं मालूम होता कि गाड़ी को ठीक होने में क्या लगता है। कितनी मुश्किल होती है। मैं बस वही समझाना चाहता था।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे आप लोगों के बिना यह नहीं चल सकती है। जैसे किसान के बिना भोजन नहीं मिलता मगर जब रोटी खाते हैं तो यह नहीं सोचते कि किसान ने काम कैसे किया है। इस पर मैकेनिक ने कहा कि किसान को मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। हम इतनी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन कंपनी वाले कभी आकर यह नहीं पूछते कि आप कैसे जी रहे हो। कैसे कमाई कर रहे हो।
वहीं राहुल ने कहा कि मैंने आपसे पूछा कि आपके बच्चे क्या करेंगे आपने यह तो नहीं कहा कि मैकेनिक बनेंगे क्योंकि मैकेनिक का रास्ता बंद है। अब बिजनेस वाले से पूछो तो वह कहेंगे पापा का बिजनेस संभाल लूंगा मगर मैकेनिक के बच्चे से पूछो तो कहेगा नहीं भैया जो पापा कर रहे हैं। मैं नहीं करना चाहता उन्होंने कहा कि अगर सही सपोर्ट मिले तो ऐसी दुकान आप कभी भी खोल सकते हैं। होंडा कंपनी का मालिक भी मैकेनिक था। हिंदुस्तान में किस मैकेनिक ने हौंडा खोल ली। जो आपका टैलेंट है। उसकी रिस्पेक्ट होनी चाहिए।
जब किसी मैकेनिक ने राहुल से पूछा कि आपके पास कौन सी बाइक है। तो उन्होंने बताया कि मेरे पास केटीएम 390 इस दौरान राहुल का दर्द भी छलक आया कि वह बाइक नहीं चला पाते हैं। क्योंकि सिक्योरिटी वाले चलाने नहीं देते उन्होंने कहा कि वह चिट्ठी लिखना शुरु कर देते है।
राहुल गांधी ने जाने के बाद मैकेनिक से कहा कि हमारे पास चलकर स्वयं राहुल गांधी आए वह हमसे जानकारी लेने आए थे। कि गरीब कैसे जी रहे कैसे मेहनत कर रहे हैं। कैसे काम कर रहे हैं। क्या कष्ट है उनको महंगाई इतनी हो गई है। कि एक महीना कमाओ तो घर का राशन ही पूरा नहीं हो पाता बच्चे कपड़े त्यौहार कर्जा बीमारी पूरा नहीं हो पाता राहुल गांधी को बाइक की सर्विसिंग कराने को लेकर कहा कि मैंने यह सोचकर काम कराया कि वह हमारे चेले हैं।