नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने जीना दुश्वार करके रख दिया है, जिससे लगातार तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी होने से हर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह है कि कई जगह तो हिमस्खलन की घटना सामने आने से जाम की स्थिति बन गई है।
हिमालयन हिस्सों में कई झीलें और नाले भी बर्फ की चादर में तब्दील हो गए हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा लोगों की मुसीबत बनकर टूट रहा है, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। यूपी के कई जिलों में स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई हैं। इस बीच आईए्मडी ने कड़ाके की सर्दी के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
- इन हिस्सों में जानिए मौसम का हाला
आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है, जिससे लोग अलाव व हीटर पर बैठकर समय बिताने को मजबूर हैं। यहां तापमान 3-4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कुछ स्टेशन इसे 2 डिग्री के रूप में दर्ज किया जा सकता है। 10 जनवरी से घना कोहरा नहीं होगा, कोई शीत लहर नहीं होगी, शायद अलग-थलग कोहरा होगा, लेकिन शीत लहर का दौर जारी रहने की संभावना है।
- यहां रेड और ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी
आईएमडी के अनुसार, देश के कुछ इलाकों हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट और राजस्थान, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाने वाले लोगों को गति सीमा का पालन करना होगा। इतना ही नहीं दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में गरज के सात बारिश भी देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि तमिलनाडु, केरल व महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।