नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली एनसीआर से सटे पश्चिमी यूपी और हरियाणा में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जरी है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी के साथ बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में अब आंधी के साथ बारिश होने की लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, जहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं यहां शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्लीवालों को रविवार को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगल सप्ताह तक यहां का तापमान 40 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।
यहां होगी आंधी के साथ तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, श्चिमी हिमालय, पंजाब के तमाम इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
साथ ही हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के तमाम इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में दो जगह बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।