नई दिल्ली। आज के समय में बहुत से लोग वेट लॉस करने के लिए बहुत शिकायत करते हैं और यह बात भी सही है कि वेट लॉस करना एक लंबा प्रोसेस है, जो 1 दिन या 1 महीने में नहीं हो सकता है। वेट लॉस करने के लिए आपको बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होता है। आपकी छोटी-छोटी आदतें वेट लॉस के लिए जिम्मेदार होती हैं, रोजाना की डाइट ही नहीं बल्कि आप हफ्ते में क्या-क्या खाते हैं यह सब आपके वेट लॉस के प्रोसेस पर असर करता है।
कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप रोज नहीं खा सकते हैं और कुछ ऐसी है जिसे आपको वेट लॉस के लिए खाना ही पड़ता है। रोजाना की जगह आप अगर इन चीजों को हफ्ते में भी खाएं तो इससे भी आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े – अब बचेगा हीटर का पैसा! आपके शरीर को मिनटों में गर्म कर देगी ये बेडशीट, कीमत बेहद ही कम
यह भी पढ़े – क्या आपके भी अदरक छीलने में छूट जाते हैं पसीने? तो आजमाएं ये आसान तरीका, सिर्फ 2 मिनट लगेंगे समय
अंडे
अंडे की जर्दी में प्रोटीन और विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं और अंडे के सफेद हिस्से में 4 से 6 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है इसलिए आपको हफ्ते में दो बार अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके वेट लॉस के प्रोसेस में हेल्प करेगा।
दही
दही में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दही को आप कम से कम दो से तीन बार जरूर खा सकते हैं।
मछली
मछली में हाई प्रोटीन होती है अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आप हफ्ते में एक बार मछली खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन के अलावा अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
चिया सिड्स
यह वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा माना गया है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है फाइबर की इतनी मात्रा होती है कि आप हफ्ते में दो बार चिया सिड्स खाते हैं तो यह आपके वेट लॉस में बहुत मदद करें।