Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों एक बार फिर भारी बारिश का भयानक रूप देखने को मिला है। बाढ़ के कारण जान-माल का नुकसान नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश भी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण आई भूस्खलन और बाढ़ से लोगों में अफरा – तफरी का माहौल बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह 7:02 पर समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। सावन के महीने में यहां लोग सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा कर रहे थे, तभी अचानक भूस्खलन हुआ और मंदिर बह गया। सावन के मौके पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु जुटे थे।
मंदिर के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, इस भूस्खलन की चपेट में 20 से ज्यादा लोग आये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन उन व्यक्तियों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए परिश्रमपूर्वक काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं।एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के वक्त करीब 50 लोग जमा थे।
सावन के आखिरी सोमवार में पूजा कर रहे भक्त दबे, 20 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू जारी
• हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल इलाके की है घटना pic.twitter.com/zqQlslA02y
— Ankush Dobhal🇮🇳 (@DobhalAnkush) August 14, 2023
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल में हुए भूस्खलन से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. मौके पर मौजूद प्रशासन अन्य लोगों को रेस्क्यू करने में जुटा हुआ है. हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ है.#shimla #Himachal pic.twitter.com/VPYhxpTl4h
— Ankush Dobhal🇮🇳 (@DobhalAnkush) August 14, 2023
SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।
भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: SP शिमला संजीव कुमार गांधी, हिमाचल प्रदेश
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/erAOAn92aE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
इस बीच, हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक गांव में बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात जादौन गांव में हुई। पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे प्रमुख शिमला-चंडीगढ़ मार्ग सहित कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जो बसों और ट्रकों के लिए बंद हो गई।
हिमाचल प्रदेश: सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटा। दो घर और एक गौशाला बह गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(फोटो: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोलन) pic.twitter.com/9fDHml1Z3E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
उत्तराखंड: चमोली के नगर पंचायत पीपलकोटी के मायापुर में देर रात हुई भारी बारिश होने से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं और सड़कें बंद हो गईं। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।”
#WATCH उत्तराखंड: चमोली के नगर पंचायत पीपलकोटी के मायापुर में देर रात हुई भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया, "पीपलकोटी में पहाड़ से भारी मलबा आने के कारण कई गाड़ियां मलबे में दब गईं और सड़कें बंद हो गईं। फिलहाल जान-माल के नुकसान की… pic.twitter.com/nQTCVuPbMG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023