India latest news

Weather Forecast: अंबर में डेरा डालेंगे काले बादल, इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Weather Alert: भारत के अधिकतर हिस्सों से सर्दी (cold) की विदाई का सिस्टम शुरू हो चुका है. धीरे-धीरे अब गर्मी की तपिश बढ़ने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. दिल्ली एनसीआर (delhi-ncr) से लेकर उत्तर प्रदेश व तमाम राज्यों में तापमान (temperature) में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (snowfall) से तापमान नीचे खिसका हुआ चल रहा है, जहां लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है.

मैदानी हिस्सों में धूप खिली होने से तापमान (temperature) में मामूली बढ़ोतरी होगी, जहां लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी. भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. कहां कैसा मौसम रहने वाला है, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

आईएमडी (imd) की मानें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी (rain alert) जारी कर दी है. बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. जिसकी वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इनके अलावा असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बादलों की गरज व चमक के साथ बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी कर दिया गया है.

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी 26 फरवरी तक बारिश की संभावना (rain alert) जताई गई है. हिमालयी राज्यों को छोड़ दें तो फिलहाल पूरे देश में गर्मी शुरू होने की संभावना जताई गई है. वहीं, 24 फरवरी 2026 को पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इनके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 28 फरवरी के बीच बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल सकता है.

महाराष्ट्र का मौसम

आगामी 24 घंटों में महाराष्ट्र और गुजरात के मैक्सिमम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है. आगामी छह दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. गुजरात के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना

आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा बारिश की संभावना जताई है. यहां बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खराब होगा मौसम

आईएमडी की मानें तो मध्य प्रदेश के शिवपुरी, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में तथा छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में हल्की आंधी के साथ ओलावृष्टि की उम्मीद जताई गई है.

Verified SourceGoogle Newstimesbull.com✓ Trusted