Skip to content
Home India 1 July Rashifal: इन राशियों के ऊपर बरसेगी...
India

1 July Rashifal: इन राशियों के ऊपर बरसेगी भगवान शिव जी की कृपा, घर में होगी खूब बरकत!

1 July Horoscope: आज जुलाई का पहला दिन है ऐसे में जुलाई के महीने में इन राशियों के ऊपर भगवान शिव जी की विशेष कृपा बरसेगी। कुछ राशियों के लिए तो जुलाई का पहला दिन काफी ज्यादा शुभ रहेगा। वहीं, कुछ राशियों के लिए नुकसान भरा भी साबित होगा।

Key Takeaways

Quick Read
  • वृषभ राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि

जानिए कि आपका दिन आज कैसा रहने वाला है:
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातक यदि किसी समस्या में थे तो उस समस्या से निजात होंगें। पढ़ाई और बिजनेश में मन नहीं लग रहा है तो भगवान शिव की आराधना करें। शिव जी की कृपा से सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य की शादी जल्दी तय हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि जातकों के लिए भी आज का दिन काफी ज्यादा शुभ रहेगा। मानसिक या शारीरिक तौर पर किसी समस्या से ग्रसित हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। उधार लिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं, इसकी भी पूरी उम्मीद है। जीवन में किसी बात से निराश चल रहे हैं तो शिव की आराधना आपके कष्टों को दूर कर सकती हैं। इसलिए कल सुबह जल्दी उठें, शिव जी में जल चढ़ा कर पूजा पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा तो रहेगा लेकिन थोड़ा बिजी रह सकते हैं। ऑफिस या घर के कामों में उलझ सकते हैं। जीवन में काफी सारे उतार चढ़ाव का सामना इन्हें करना पड़ सकता है। लेकिन शिव भगवान आज प्रसन्न हैं तो ये जातक शिव भक्ति करेंगे तो परेशानियां दूर होने की संभावना है। आज के दिन किसी खास दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा ध्यान देने जरूरत है, वरना इन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। समाजिक कार्यों में इनकी पद प्रतिष्ठा होने की उम्मीद है। आज के दिन कर्क राशि के जातकों के सेहत में छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाने से बचें। जितना हो सके उतना ऑयली फूड से परहेज करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। इसलिए ये जातक हमेशा सोच समझ के ही अपने पैसों को उड़ाएं। आज के दिन खासतौर पर घर हो या ऑफिस लोगों से बहस करने से बचें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। साझेदारी में बिजनेश कर रहे हैं तो मुनाफा बढ़ने की संभावना है। डिनर डेट अपने लव्ड वन के जा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। ऑफिस या पारिवारिक कार्य में आज ये थोड़ा उलझ सकते हैं। लेकिन शिव भगवान के नाम लेकर कार्य को प्रारंभ करेंगे तो ये पूरा हो जाएगा। वहीं, जितना हो सके सामाजिक कार्यों में शामिल हों क्योंकि इनकी मान सम्मान बढ़ने की संभावना है। प्रियजनों के साथ अपना समय बिताएँ। किसी तरह की कोई समस्या से गुजर रहे हों आप तो भोलेनाथ के दर्शन करने आज के दिन जरूर जाएं। बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज सोच समझकर अपना कार्य करें। जितना हो सके उतना खर्च पर कंट्रोल रखें। बॉस के द्वारा दिए गए कार्यों को रुचि के साथ निपटाएं, नहीं तो दिक्कतें हो सकती हैं। लव लाइफ में लड़ाई झगड़े चल रहे हैं तो अपने पार्टनर को सरप्राइज़ दे सकते हैं। आज का दिन शुभ होने के कारण रिश्तों में एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होंगें, इनकी आर्थिक तंगी मजबूत होने की पूरी संभावना है। घर मेहमानों के आगमन से इनके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। ऑफिस के कार्यों को मन से करेंगे तो बॉस से प्रसंशा मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत पड़ सकती है। इन्हें ऑफिस के काम में ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसका भर इन्हें धैर्यता के साथ उठाना पड़ेगा। धनु राशि के जातक जो बहुत समय से सिंगल चल रहे हैं , वे मिंगल हो सकते हैं। आज आपके लाइफ आपका कोई चहेता व्यक्ति इंटर कर सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनके परिजनों के स्वास्थ्य में आज थोड़ी बहुत दिक्कतें हो सकती हैं। मकर राशि के जातकों की आज अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। ऑफिस में आपके क्रिएटिव आइडियाज की तारीफ की जाएगी। लव लाइफ भी आज के दिन अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज आर्थिक स्थिति से उबर सकते हैं। इनका फंसा हुआ धन भगवान की कृपा से आज वापस मिल सकता है। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल लाइफ में भी आप बेहतर करेंगें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक बहुत दिनों बाद खुद के लिए प्राउड फील करेंगे। इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की आज पूरी संभावना है। परिवार और प्यार दोनों का सपोर्ट इन्हें पूरा मिलेगा। जीवन के हर छोटे और बड़े कामों को दिल से एंजॉय करके करेंगें, तो खुशी महसूस होगी। लव लाइफ में किसी तरह की समस्या चल रही हो तो उसे सूझ बूझ से सुलझा सकते हैं।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted