HMD Touch AI: नोकिया लुमिया की याद दिलाता यह कॉम्पैक्ट 4G फोन, जानें कीमत और खासियतें

HMD Touch AI को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, और यह फोन अपनी नॉस्टैल्जिक डिजाइन और एडवांस AI फीचर्स के कारण चर्चा में है । यह कॉम्पैक्ट 4G फोन उन यूजर्स के लिए है जो बिना किसी झंझट के जरूरी फीचर्स और आधुनिक AI टूल्स का उपयोग करना चाहते हैं। फोन का डिजाइन आपको पुराने Nokia Lumia स्मार्टफोन्स की याद दिला सकता है, जिसमें ByteDance का शक्तिशाली Doubao AI असिस्टेंट और कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं ।