Money Plant: घर में लगा मनी प्लांट देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे आप घर के अंदर और बाहर आसानी से लगा सकते हैं। खास बात यह है कि मनी प्लांट पानी और मिट्टी दोनों में उगता है। लेकिन पौधे की सही देखभाल करना जरूरी है। मनी प्लांट गर्मियों में उगना शुरू होता है जो बारिश तक जारी रहता है। अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट अच्छे से नहीं उग रहा है तो पौधे की जड़ में ये खास चीजें डाल दें। इससे मनी प्लांट में नई पत्तियां आनी शुरू हो जाएंगी और मनी प्लांट तेजी से बढ़ेगा।

मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए क्या करें?

सोडा वाटर- मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए गमले में सोडा वाटर डालें। करीब 1 चम्मच सोडा को 1-2 मग पानी में घोलें। अब इस पानी को मनी प्लांट की जड़ में डालें। इससे पौधे की अच्छी ग्रोथ होगी और कुछ ही दिनों में नई पत्तियां निकलने लगेंगी।

हल्दी का इस्तेमाल-

अगर पौधे में फंगस लग गया है तो इसके लिए मनी प्लांट के गमले में थोड़ा हल्दी वाला पानी डालें। इससे पौधे से फंगस निकल जाएगी और मनी प्लांट तेजी से बढ़ने लगेगा। हल्दी के अलावा आप मनी प्लांट में एप्सम साल्ट भी डाल सकते हैं। इससे पौधा हरा-भरा रहेगा।

चाय पत्ती का पानी-

मनी प्लांट में चाय पत्ती का पानी या चाय पत्ती को छानकर डालें। इससे मनी प्लांट को जैविक खाद मिलेगी। अगर आप बची हुई चाय पत्ती डाल रहे हैं तो उसे धोकर डालें, ताकि मिठास निकल जाए। इससे मनी प्लांट जल्दी हरा-भरा होगा और अच्छे से बढ़ेगा।

कैसे करें मनी प्लांट को हरा-भरा

अगर मनी प्लांट की सही तरीके से देखभाल की जाए तो यह पौधा तेजी से बढ़ता है। मनी प्लांट की हरी पत्तियां पौधे को और भी खूबसूरत बनाती हैं। इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। मनी प्लांट को हरा-भरा रखने के लिए इसे हल्की धूप जरूर दिखाएं। पौधे को तेज और सीधी धूप से बचाएं। जब पौधे की मिट्टी सूख जाए तभी पानी दें। समय-समय पर पौधे में खाद और गुड़ाई करते रहें। मनी प्लांट को हफ्ते में 1-2 बार नहलाएं यानी पत्तियों को पानी से साफ करें। खराब पत्तियों को हटाते रहें ताकि पौधा हरा-भरा रहे।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com