Skip to content
Home Hindi News Video: बैसाखियों के बलबूते मैदान पर पहुंचे द्रविड़...
Hindi News

Video: बैसाखियों के बलबूते मैदान पर पहुंचे द्रविड़ तो दौड़े चले आए धोनी, इन भावुक लम्हों ने जीता सबका दिल

Article Highlights

Key Takeaways
  • धोनी ने द्रविड़ को लगाया गले
  • दोनों दिग्गजों ने शेयर किए भावुक पल
MS DHONI IPL

IPL 2025: खेल कोई सा भी उसमें प्रतिद्वंद्विता जरूर होती है. प्रतिद्वंद्विता के बावजूद भी मैदान पर ऐसे पल वायरल हो जाते हैं जो सबको भावुक करते हैं. क्रिकेट के मैदान की कई ऐसी मिसालें हैं जो प्रतिद्वद्विता के बाद भी व्यक्तिगत संबंधों की डोर को मजबूत करने का इशारा करती हैं. ऐसा ही एक नजारा आईपीएल (IPL) के मैच में देखने को मिला, जब एक टीम के पूर्व कप्तान और एक कोच के बीच में नजर आया.

यह बात किसी और की नहीं बल्कि भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के दो पूर्व महान बल्लेबाजों के बीच की है. आईपीएल (IPL) मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ और चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, जब एक दूसरे से गले मिले तो हर कोई भावुक हो गया. यह पला क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिल छूने वाले थे.

Read More: पुरानी लेकिन दमदार! Yamaha Crux S सिर्फ ₹13k में, बेहतरीन ऑफर

Read More: Auto settlement to money withdrawal, EPFO members will get 5 benefits

धोनी ने द्रविड़ को लगाया गले

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेल जा रहे मुकाबले में एक पल ऐसा आया जिसने सभी का दिल छू लिया. रोमांचक मुकाबले में शिकस्त मिलने के बाद सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से मैदान पर मिलने पहुंचे. द्रविड़ पैर में चोट की वजह से बैसाखी के सहारे चलने के बावजूद मैदान पर उतरे.

उनको देखकर धोनी ने न सिर्फ गले लगाया, बल्कि दोनों ने कुछ हल्के-फुल्के पल भी शेयर किए हैं. दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले बेंगलुरु में एक स्थानीय मैच में राहुल द्रविड़ के पैर में चोट लग गई थी. इसके बाद वे कुछ समय तक व्हीलचेयर पर भी रह. इस मैच में वे अपने बेटे के साथ खेल रहे थे.

दोनों दिग्गजों ने शेयर किए भावुक पल

चोट के चलते राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ लंबे समय तक व्हीलचेयर पर रहे है. इस मैच में वे अपने बेटे के साथ खेल रहे थे. जब धोनी उनसे मिले, तो उन्होंने गर्मजोशी से हालचाल पूछा और दोनों क्रिकेट दिग्गजों ने मैदान पर कुछ अनोखे पल भी शेयर किए हैं. काफी दिनों तक भारत के लिए साथ खेलने वाले दोनों सितारों की यह मुलाकात क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी खास रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी भी धोनी के पीछे-पीछे द्रविड़ से किसी ने हाथ मिलाया तो किसी ने गले लगाकर आभार जताया है. मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने कहा था कि धीरे-धीरे ठीक हो रहा है. आगे कहा कि मुझे बहुत अच्छा समर्थन मिला. दुर्भाग्य से मेरी उम्र में क्रिकेट खेलना एक अच्छा विचार नहीं था. मुझे लगता है, लेकिन यह ठीक है.

Read More: Best Ceiling Fans Under Rs 2,000: Top Affordable Picks for Your Home

Read More: Royal Enfield Classic 250: Your Dream Affordable Royal Enfield Cruiser is Coming Soon!

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.