IPL 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने रचा इतिहास, खेली 344 रनों की पारी

नई दिल्ली: IPL 2025 के ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे टॉम बैंटन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, और वो इस साल IPL में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन, कहा जाता है न कि जो होता है, अच्छे के लिए होता है। आईपीएल में नहीं बिकने वाले बैंटन ने अब समरसेट से काउंटी क्रिकेट के डिवीजन 1 मुकाबले में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसे 150 सालों में कोई और खिलाड़ी नहीं छू सका। उन्होंने वूर्सेस्टरशर के खिलाफ एक शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया।

टॉम बैंटन ने 381 गेंदों पर बनाए 344 रन

टॉम बैंटन ने वूर्सेस्टरशर के खिलाफ अपनी पारी के दूसरे दिन तक 381 गेंदों का सामना करते हुए 344 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 53 चौके और 1 छक्का लगाया। बैंटन अब तक कुल 496 मिनट तक बल्लेबाजी कर चुके हैं, और इस दौरान उनका स्कोर 344 रन तक पहुंच चुका है। तीसरे दिन के खेल में उनका लक्ष्य अपने स्कोर को 400 रन तक ले जाने का होगा।

लैंगर का रिकॉर्ड तोड़ा, 150 साल में सबसे बड़ा स्कोर

बैंटन के 344 रन समरसेट के 150 साल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर का 342 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड लैंगर ने 2006 में सरे के खिलाफ बनाया था। इससे पहले, 1985 में विवियन रिचर्ड्स ने 322 रन बनाए थे। अब बैंटन ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जस्टिन लैंगर फिलहाल आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच हैं।

समरसेट ने बनाई वूर्सेस्टरशर के खिलाफ बड़ी बढ़त

टॉम बैंटन की इस बेमिसाल पारी का असर समरसेट के स्कोर पर साफ तौर पर दिखा। समरसेट ने वूर्सेस्टरशर के खिलाफ अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 637 रन बनाए। इस तरह समरसेट ने वूर्सेस्टरशर के खिलाफ 483 रन की बढ़त बना ली है, और उसके पास 4 विकेट और बाकी हैं। वहीं, वूर्सेस्टरशर की पहली पारी सिर्फ 154 रन पर सिमट गई थी।

About the Author

Priyanshu Meena

PriyanshuMeena@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
Priyanshu Meena - Author at TimesBull
About the Author

Priyanshu Meena

Priyanshu Meena - Author at TimesBull

Related Stories

Latest