नई दिल्ली: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा () ने मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। इसके बाद से ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक यूजर ने एक्ट्रेस के तलाक पर कमेंट किया। जिसे देख सोनाक्षी काफी भड़क गईं और उसे करारा जवाब दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था। जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने यूजर को खरी-खोटी सुनाई।

सुर्खियां बटोर रहा है

सोनाक्षी का यह बयान अब काफी चर्चा में है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की एक पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हारा तलाक भी जल्द ही हो जाएगा।’ इस पर सोनाक्षी ने यूजर को दो टूक जवाब देते हुए लिखा, ‘पहले तुम्हारे माता-पिता करेंगे फिर हम वादा करते हैं। सोनाक्षी का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. जिसे लेकर हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ करता नजर आया. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल जून में रजिस्टर्ड मैरिज की थी. दोनों ने अपने मुंबई वाले घर में शादी की थी.

SONAKSHI SINHA
SONAKSHI SINHA

कई सितारे शामिल हुए थे

जिसमें उनके परिवार के साथ-साथ खास दोस्त भी मौजूद रहे. शादी में सोनाक्षी ने अपनी मां की साड़ी पहनी थी. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने करीब सात साल डेट करने के बाद शादी की थी. शादी के बाद कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था. जिसमें बी-टाउन के कई सितारे शामिल हुए थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार फिल्म ‘ककुड़ा’ में नजर आई थीं. जो उनकी शादी के बाद रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर को लेकर नए निर्देश जारी, इस जगह बीजेपी ने दिखाई पावर, ना मानी तो खैर नहीं

Latest News

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful...

Leave a comment