UIDAI Update: आधार कार्डधारकों को मिला तोहफा, एक साल तक मिलेगी यह फ्री सुविधा

अब लोग 14 जून 2027 तक आधार की जानकारी बिना किसी शुल्क के अपडेट कराने का काम कर सकते हैं. इससे किसी तरह की परेशानी नहीं पनप सकेगी. पहले यह सुविधा 15 जून 2026 तक ही उपलब्ध थी, लेकिन सरकार ने इस एक साल आगे बढ़ाने का फैसला किया है. यूआईडीएआई ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी भी शेयर कर दी है.

Aadhaar update deadline: आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं तो चिंता न करें. मौजूदा वक्त में जैसे आपको आधार कार्ड अपडेट कराने की मुफ्त सुविधा मिल रही है, इसे अब आगे एक साल के लिए बढ़ दिया है. यूआईडीएआई की ओर से मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा एक साल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

अब लोग 14 जून 2027 तक आधार की जानकारी बिना किसी शुल्क के अपडेट कराने का काम कर सकते हैं. इससे किसी तरह की परेशानी नहीं पनप सकेगी. पहले यह सुविधा 15 जून 2026 तक ही उपलब्ध थी, लेकिन सरकार ने इस एक साल आगे बढ़ाने का फैसला किया है. यूआईडीएआई ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी भी शेयर कर दी है.

कहां किया जा सकेगा मुफ्त अपडेट

मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की सुविधा आसानी से आप ले सकते हैं. इसे आप myAadhaar पोर्टल पर जाकर ले सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन आधार अपडेट करने का काम करता है तो उसे किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा. इसके माध्यमसे  लोग आधार में पता, मोबाइल नंबर और दूसरी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने का काम करसकते हैं.

mAadhaar ऐप बंद होने के सात आएगा नया ऐप

यूआईडीएआई ने जानकारी दी कि mAadhaar ऐप जल्द बंद करने का ऐलान कर दिया है. अब आधार धारकों को नए Aadhaar App का इस्तेमाल करना होगा। नए ऐप में कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इसमें QR-आधारित सुरक्षित आधार शेयरिंग, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आधार सेवाओं तक आसान पहुंच भी है. यूआईडीएआई ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि नया आधार ऐप ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है.

ऑनलाइन भी आधार को कर सकते अपडेट

लोग myAadhaar पोर्टल पर जाकर आसानी से आधार अपडेट करने का काम कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को आपको फॉलो करना पड़ेगा.

आप आधार नंबर और ओटीपी की सहायता से लॉगिन करना होगा.

फिर PoI और PoA यानी पहचान और पते से जुड़े वैध दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

ऑनलाइन रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं.

फिर आवेदन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए 14 अंकों वाला Update Request Number यानी URN सेव करना पड़ेगा.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation