rr vs lsg: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. यह मैच काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है. दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के लिए खूब पसीना बहाती नजर आएंगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है, जो काफी निर्णायक होने की संभावा है.
राजस्थान रॉयल्स अभी प्लेऑफ की दौड़ में लगी हुई है, लेकिन लखनऊ पहले ही बाहर हो चुकी है. अगर लखनऊ ने आज राजस्थान पर जीत दर्ज की तो फिर उसके प्लेऑफ में पहुंचने के उसकी राह में रोड़ा बन सकती है. आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी रहने वाली है, यह डिटेल जान सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स कर रही कमाल
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में बढ़िया प्रदर्शन किया है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स को 17 मई वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने हार का सामना करना पड़ा था. टीम की हालत इस समय मुश्किल में नज़र आ रही है. उसने पिछले पाँच मुकाबलों में चार गंवाए हैं. मतलब लगातार तीन हार का भी सामना करना पड़ा है.
वह 12 मैचों में 12 अंकों के साथ राजस्थान के पास अब सिर्फ दो मुकाबले बचे हैं. अगर उसे प्लेऑफ में जाना है तो दोनों ही मैच जीतने होंगे. अब टीम अपने आखिरी होम मैच के लिए जयपुर लौट रही है, जहां इस सीजन में उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है.
जानिए लखनऊ सुपर जायंट्स का परफॉर्मेंस
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काफी खराब प्रदर्शन किया है. टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. टीम ने अपने पिछले मैच में सीएसके को सात से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. टीम ने 12 मैचों में 8 अंक हैं और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है.
दोनों टीमों का आमने-सामने रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में राजस्थान और लखनऊ के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं. इनमें राजस्थान ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है. लखनऊ की टीम कुल 2 मुकाबले जीतने में कामयाबी हासिल की है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव.