Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर हो गया महंगा, इन शहरों में चेक करें 1 लीटर का भाव
देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol-Diesel) बढ़ोतरी की बाद 98.64 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई. यहां डीजल का रेट 91.58 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया. इसमें 91 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया.
Petrol Diesel Price
Petrol-Diesel Price: वैश्विक मार्केट (international market) में इन दिनों कच्चे तेल के दाम में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर अब पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) पर पड़ रहा है. कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी की वजह कुछ और नहीं बल्कि मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव माना जा रहा है. भारतीय पेट्रोलियम कंपनियां अपना वित्तीय बोझ कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर रही है.
एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मंगलवार तड़के सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई. पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से कुछ दिन पहले बढ़ोतरी हुई थी. इस हिसाब से एक सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के भाव में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इन कीमतों को तत्काल प्रभाव से देशभर में लागू कर दिया है.
इन महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol-Diesel) बढ़ोतरी की बाद 98.64 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया. यहां डीजल का रेट 91.58 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया. इसमें 91 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया.
डीज़ल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती दिखी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. यहां डीज़ल का रेट 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर तक हो गया. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का भाव 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया.
वैश्विक मार्केट में कच्चे तेल का दाम पहुंचे आसमन
पश्चिमी एशिया में तनाव की वजह से होर्मुज जलडमरू में जहाजों की आवाजाही बंद होने से कई देशों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है. इस तनाव का प्रभाव अब सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है. आम जनता के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि बीते शुक्रवार (15 मई) को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर बड़ा झटका दिया था.

Write a Comment