Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नहीं तोड़, निवेश करने पर मिलेगा बंपर ब्याज, जानें

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम बहुत ही बढ़िया विकल्प है, जहां निवेश करके किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. यहाँ आपको धांसू ब्याज ऑफर किया जा रहा है. मौजूदा वक्त में इस स्कीम पर सरकार 8.2 फीसदी ब्याज दे रही है. इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि की बात करें तो यह 5 साल है.

Post Office: पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम्स किसी वरदान की तरह काम कर रही हैं, जहां किसी परेशानी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. इस संस्था की किसी भी स्कीम में निवेश करेंगे तो वह घाटे का सौदा नहीं होगा. स्मॉल सेविंग स्कीम काफी फायदे का सौदा साबित हो रही हैं, जो आपके लिए एकदम बढ़िया अवसर है.

किसी भी छोटे या बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. इसमें जीरो रिस्क सेविंग स्कीम हो जाती है. वहीं, सरकार की तरफ से इनपर ब्याज भी शानदार देने का काम किया जाता है. आपने सीनियर सिटीजन स्कीम का नाम तो सुना होगा. यह एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है. इस स्कीम में निवेश कर बंपर ब्याज का लाभ ले सकते हैं.

सीनियर सिटीजन स्कीम बढ़िया विकल्प

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम बहुत ही बढ़िया विकल्प है, जहां निवेश करके किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. यहाँ आपको धांसू ब्याज ऑफर किया जा रहा है. मौजूदा वक्त में इस स्कीम पर सरकार 8.2 फीसदी ब्याज दे रही है. इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि की बात करें तो यह 5 साल है.

आपको इसमें सरकारी स्कीम में मिलने वाले तमाम बेनेफिट्स का पूरा फायदा लेना हो तो इसे पूरे 5 साल तक ऑपरेट करना पड़ेगा. इसमें आप पांच साल के बाद इसे अगले तीन साल के लिए आगे बढ़ाने की सुविधा भी सरकार की ओर से प्रदान की जाती है.

कितने रुपये से करें निवेश

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में निवेश को बहुत ही हिसाब से करना पड़ता है. निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 रुपये तक है. आप इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट खोलने का काम किया जा सकता है. इसके साथ ही ऐज लिमिट की बात करें, तो इसमें कुछ विशेष मामलों में छूट भी प्रदान की जाती है. इसमें जैसे VRS लेने वाले व्यक्ति की उम्र खाता खुलवाते समय 55 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है. वहीं, डिफेंस से रिटायर हुए कर्मचारी 50 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र में निवेश करने का काम कर सकते हैं.

क्या टैक्स की होगी बचत

पोस्ट ऑफिस की इस जनकल्याणकारी स्कीम में टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है. इस स्कीम में निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट प्रदान की जा सकती है. इसमें खाताधारक को मैच्योरिटी पीरियड से पहले अकाउंट क्लोज कराने की सुविधा भी प्रदान की जाती है. यह घाटे का सौदा भी साबित हो सकता है.

कितनी होगी कमाई

इसमें निवेश करने से हर तिमाही में आपको 61,500 रुपये की कमाई कर सकते हैं. पहले जान लें कि Post Office सीनियर सिटीजंन सेविंग स्कीम में सिंगल अकाउंट से 15 लाख एकमुश्‍त और ज्वाइंट अकाउंट से 30 लाख रुपये अधिकतम निवेश करने का काम कर सकते हैं. अगर ऐसे में कोई व्यक्ति ने 30 लाख रुपये तका निवेश करेगा तो उसे 8.2 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से पूरे पांच साल तक ब्याज का फायाद मिलेगा. वहीं, इसकी रकम 2.46 लाख रुपये हो सकेगी.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation