पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार मेले में युवाओं को देंगे नौकरी का प्रमाण पत्र, जानिए अपडेट
रोजगार मेले के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित भी करेंगे. रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसका उद्देश्य मिशन मोड में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराना है.
Narendera Modi
नई दिल्लीः 23 मई भारतीय युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. सरकार की तरफ से आयोजित होने वाला यह 19वां रोजगार मेला होगा. जिसमें करीब 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं.
रोजगार मेले के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित भी करेंगे. रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसका उद्देश्य मिशन मोड में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराना है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अभी तक देशभर में 18 रोजगार मेलों का आयोजन करा चुकी है. इन मेलों में करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. सरकार का कहना है कि इस पहल से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने में मदद मिली है.
कितने स्थानों पर आयोजित होगा मेला
सरकार की ओर से लगने वाला रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित होगा. यहां चयनति अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने हैं. इन नियुक्तियों में केंद्र सरकार के कई मंत्रालय और विभागों में चयनित उम्मीदवार भी शामिल होने हैं. जिन प्रमुख विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी, उनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई अन्य मंत्रालय भी शामिल हैं. अब तक देशभर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं.
पहले भी रोजगार मेले में युवाओं से संवाद कर चुके पीएम मोदी
जानकारी के लिए बता देंकि पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के जरिए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी संस्थानों में मानव संसाधन क्षमता को भी मजबूत करने का काम किया जा रहा है. पीएम मोदी ने इससे पहले आयोजित रोजगार मेलों में भी युवाओं से संवाद कर चुके हैं और उन्हें देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं.
सरकारी जानकारी के अनुसार, रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसका उद्देश्य मिशन मोड में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराना है.
Write a Comment