Skip to content

कॉकरोच जनता पार्टी पर अवध ओझा का तंज, कही ऐसी बात कि सुनकर चौंक जाएंगे आप

जानकर हैरानी होगी कि कुछ दिन पहले ही कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से इंस्टाग्राम और एक्स पर अपना अकाउंट बनाया था. इस पर देखते ही देखते लाखों लोग जुड़ गए इंस्टाग्राम पर 10 .मिलियन का आंकड़ा पार करके भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ दिया.

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यह एक सोशल मीडिया पर बनी हुई पार्टी है, जिसे व्यंगात्मक तरीके से निर्मित किया गया है. इसकी फैन फॉलोइंग ने सबको हैरान कर दिया है. पांच दिन में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बीजेपी से भी ज्यादा फॉलोवर्स इस पार्टी को हो चुके हैं.

इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और फेमस अध्यापक अवध ओझा ने एक ऐसी प्रतिक्रिया दी, जो चर्चा का केंद्र बन गई है. उन्होंने कहा आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए. कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद जय हिंद. दरअसल, अवध ओझा ने बीते साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदंमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

सोशल मीडिया पर फेमस हुई पार्टी

जानकर हैरानी होगी कि कुछ दिन पहले ही कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से इंस्टाग्राम और एक्स पर अपना अकाउंट बनाया था. इस पर देखते ही देखते लाखों लोग जुड़ गए इंस्टाग्राम पर 10 .मिलियन का आंकड़ा पार करके भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ दिया.

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लाखों की संख्या में लोग जुड़ गए. हालांकि गुरुवार को एक्स पर बने अकाउंट को डिलीट कर दिया. अभिजीत दिपके इसके फाउंडर हैं, जो वर्तमान समय में अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आई पार्टी

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने एक मामले में सुनवाई के दौरान कुछ पढ़े-लिख युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी. इसके बाद उन्होंने सफाई भी दी थी. उन्होंने कॉकरोच का जिक्र करते हुए कहा, ‘ये बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह इधर-उधर घूमते रहते हैं। उनके इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद न्यायाधीश ने सफाई दी.

उन्होंने कहा मीडिया मेरे पूरे बयान को अलग तरीके से दिखा रही है. मैंने युवाओं की आलोचना नहीं की, बल्कि बल्कि उन लोगों के बारे में कहा जो फर्जी डिग्री के सहारे वकालत जैसे पेशे में आ जाते हैं.

जानिए पार्ट की क्या मांग

जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर व्यंगात्मक तरीके से बनी कॉकरोच जनता पार्टी की मांगें भी अहम हैं. उसने अपना 5-सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया है. इसमें बेरोजगारी, राजनीतिक जवाबदेही, नेताओं के दलबदल पर रोक और संसद में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण जैसे मुद्दे भी शामिल हैं.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation