Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल में हुआ बड़ा बदलाव, इन शहरों में चेक करें 1 लीटर की कीमत
पेट्रोल-डीजल के दाम (petrol-diesel price) महंगे होने से आम नागरिकों की जेब का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. एक सप्ताह के भीतर भारत में भी पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel price) लगभग 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है.
Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक मार्केट (International Market) में कच्चे तेल के दाम (crude oil price) बेलगाम होने से उनका असर अब दुनियाभर पर पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल के दाम (petrol-diesel price) महंगे होने से आम नागरिकों की जेब का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. एक सप्ताह के भीतर भारत में भी पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel price) लगभग 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है.
गुरुवार की सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol-diesel price) को स्थिर रखा गया. बावजूद इसके अगर आप पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करना चाहते हैं तो पहले हम शहर-वाइज ताजा रेट की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं. इससे आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. शहर-वाइज पेट्रोल-डीजल की प्रति लीटर कीमत चेक कर सकते हैं.
इन महानगरों में चेक करें कीमत
देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल का रेट 109.70 रुपये, जबकि डीजल का रेट 96.07 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता नजर आ रहा है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 99.38 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 107.16 रुपये, जबकि डीजल का भाव 95.04 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिखा. दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 98.65 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया. यहां डीजल का रेट 19 पैसे बढ़कर 91.93 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया.
यहां भी चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट
भुवनेश्वर में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 105.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. जबकि डीजल का रेट 21 पैसे बढ़कर 96.91 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिखा. तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 111.71 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का रेट 29 पैसे बढ़कर 100.59 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया गया.
यहां कीमतों में मामूली गिरावट
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 35 पैसे घटकर 104.57 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया गया. यहां डीजल 33 पैसे घटकर 96.21 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया गया. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 30 पैसे घटकर 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 30 पैसे कम होकर 93.92 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया गया. पटना में पेट्रोल 31 पैसे घटकर 109.51 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का रेट 28 पैसे सस्ता होकर 95.58 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करती दिखी.
Write a Comment