Post Office: पोस्ट ऑफिस की स्कीम का नहीं तोड़, फटाफट मिलेंगे 90000 रुपये, जानिए कैसे
मौजूदा वक्त में 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 7.5 फीसदी तक ब्याज सालाना मिल रहा है. यह कई सरकारी बैंकों की एफडी से कहीं अधिक है. वैसे भी बचत किए गए पैसों के निवेश करने के लिए लोगों के पास कुछ विकल्प हैं.
Post Office Td
Post Office TD Scheme: जैसे बैंकों में एफडी करके मोटा फंड बनाते हैं, ठीक वैसे ही पोस्ट ऑफिस (post office) में सुरक्षित निवेश कर कमाई कर सकते हैं. अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो बिना पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (time deposit) यानी टीडी स्कीम से जुड़कर मोटी रकम इकट्ठा कर सकते हैं. यह एक बढ़िया विकल्प है.
मौजूदा वक्त में 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 7.5 फीसदी तक ब्याज सालाना मिल रहा है. यह कई सरकारी बैंकों की एफडी से कहीं अधिक है. वैसे भी बचत किए गए पैसों के निवेश करने के लिए लोगों के पास कुछ विकल्प हैं. लोग बिना किसी जोखिम के पक्की और सुरक्षित कमाई कर सकते हैं. टाइम डिपॉजिट स्कीम से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजे नीचे आर्टिकल में समझ सकते हैं. इससे आपके मन में पनप रहा असमंजस खत्म हो जाएगा.
कितना कमाया जा सकता ब्याज
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम की खासियत है कि सिर्फ 2 लाख रुपये निवेश करके 90000 रुपये तक ब्याज कमाया जा सकता है. इसे सरकारी बचत योजना भी माना जाता है. इसमें तय समय के लिए पैसों का निवेश किया जाता है. वैसे भी सरकारी गारंटी होने के चलते इसे पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है.
सरकार ने अवधि के हिसाब से ब्याज दरें निर्धारित की हैं. इस योजना में 1 साल में 6.9 फीसदी ब्याज, 2 साल में 7 फीसदी ब्याज, 3 साल में 7 फीसदी ब्याज और 5 वर्ष के निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज दिया जाता है. इनमें 5 साल वाली अवधि पर सबसे अधिक ब्याज प्रदान किया जाता है. पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिनिमम निवेश की सीमा 1000 रुपये रखी गई है.
मिनिमम कर सकते कितना निवेश
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिनिमम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इस योजना में अधिकतम निवेश करने की कोई भी सीमा नहीं है. मतलब जितना ज्यादा निवेश करेंगे, उतना अधिक ब्याज मिल सकेगा. 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे के नाम पर अकाउंट ओपन कराया जा सकता है.
उदाहरण के तौर पर कोई शख्स टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करता है तो 7.5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से शानदार रिटर्न का फायदा मिल जाएगा. इसमें 5 साल बाद निवेशक को करीब 2,89,990 मिलेंगे यानी सिर्फ ब्याज से लगभग 89,990 रुपये की कमाई होगी.
वहीं, पोस्ट ऑफिस की डीटी में निवेशकों को टैक्स छूट का अधिक लाभ मिलता है. इसमें निवेश करने पर आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है.
Write a Comment