Home Bharat पाकिस्तान ने किया जैसलमेर में हमला,भारत ने...
Bharat Hindi News

पाकिस्तान ने किया जैसलमेर में हमला,भारत ने कई मिसाइलों को मार गिराया,पूरा शहर ब्लैकआउट

PAKISTAN ATTACK

नई दिल्लीः जम्मू एयरपोर्ट पर हमले के बाद राजस्थान जैसलमेर में भी पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ है. जहां अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी को यहां करारा जवाब दिया है. हमले के बाद पूरे शहर को ब्लैक आउट कर दिया गया है. बिजली काट दी गई है.

ADVERTISEMENT

इसके साथ ही पाकिस्तानी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में भी ब्लैक आउट भी कर दिया गया है. भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि,प्रशासन ने एहतियातन पूरे जैसेलमेर में बिजली काट दी है.

कब से बिगड़े हालात?

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत खराब बने हुए हैं. हालात खराब होने की वजह पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है. जब 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था.

ADVERTISEMENT

इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. तभी से भारत और पाकिस्तान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. भारत ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इसमें लगभग 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

पाकिस्तानी सेना एलओसी यानी नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है. आम नागरिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी चल रही है,जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है. भारतीय सेना पाकिस्तानी रेंजर्स को करारा जवाब दे रही है.

ADVERTISEMENT
Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted
vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.