Hindi News Madhya Pradesh

MP weather news: हल्की गुलाबी ठंड के साथ मौसम के मिज़ाज में उतार– चढ़ाव, अगले हफ्ते से वेदर में दिखेगा बदलाव

MP weather news: सोमवार से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। दोपहर के समय तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अभी भी सुबह और शाम गुलाबी ठंड रहेगी। अगले सप्ताह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। हालांकि गुरुवार से सक्रिय हो रहे एक नया पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने के आसार है।

हल्की गुलाबी ठंड के साथ मौसम के मिज़ाज में उतार– चढ़ाव, अगले हफ्ते से वेदर में दिखेगा बदलाव
हल्की गुलाबी ठंड के साथ मौसम के मिज़ाज में उतार– चढ़ाव, अगले हफ्ते से वेदर में दिखेगा बदलाव

 

कल्याणपुर शहर में अभी भी ठिठुरन वाली रात 

पूरे प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सर्वाधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम जिले में दर्ज हुआ। ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री ,जबलपुर में 13.6 डिग्री। शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी और तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। मंडला में 10.2 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 10.5 डिग्री, देवरा (सिंगरौली) में 10.8 डिग्री और खजुराहो (छतरपुर) में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

रतलाम में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

गुजरात से लगे इलाकों में तो भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। सोमवार को सबसे अधिक दिन का तापमान धार और रतलाम में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिवपुरी और उज्जैन में 37 डिग्री सेल्सियस और खरगोन व गुना में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया।

Verified SourceGoogle Newstimesbull.com✓ Trusted